साइकोलॉजी के अनुसार, जीवन में फोक्स्ड रहने वाले लोगों की 7 आदतें


By Priyanka Pal05, Oct 2024 05:30 PMjagranjosh.com

जीवन में हर कोई अपने काम को लेकर फोक्स्ड रहना चाहता है तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए फोक्स्ड रहने वाले लोगों की 7 आदतों के बारे में।

लक्ष्य

फोकस रहने वाले लोग अपने लक्ष्य को निर्धारित करके एक स्पष्ट योजना बनाते हैं जो उनके कामों और विकल्पों का मार्गदर्शन करती हैं। यह अपने कठिन काम को आसान में बांटने से शुरूआत करते हैं।

ध्यान

खुद पर फोकस बनाएं रखने वाले लोग माइंडफुलनेस को अपने रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बनाते हैं। ध्यान और गहरी सांस लेने जैसी एक्टिविटी करके खुद का ध्यान बनाएं रखने का प्रयास करते हैं।

डिस्ट्रैक्शन

वह काम करते समय ध्यान भटकाने वाली वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं। जब उन्हें गहराई से ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है तो अपने डिवाइस को अपने से दूर रखते हैं।

छोटे ब्रेक

दिमाग पर ज्यादा प्रेशर ना पड़े और ज्यादा लंबे समय तक काम करने के लिए यह लोग खुद को रिचार्ज बने रहने का मौका देते हैं।

जीवनशैली

फोकस बनाएं रखने वाले लोग समझते हैं कि उनकी मानसिक क्षमताएं उनके स्वास्थ्य से बहुत करीब से जुड़ी होती हैं। वे अपने दिमाग को फोकस बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देते हैं।

आत्म करुणा

जब यह लोग असफलता का सामना करते हैं या गलतियां करते हैं, तो वे खुद की कठोर आलोचना नहीं करते। इसके बजाय वे अपनी गलतियों को समझदारी से देखते हैं।

विकसित मानसिकता

यह लोग आगे बढ़ने और सीखने के अवसरों के रूप में देखते हैं, न कि उन समस्याओं के रूप में जो उन्हें पीछे धकेलती हैं।

ऐसी ही स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

NIRF रैंकिंग के आधार पर जानिए देश की स्टेट यूनिवर्सिटी