अम्लीय वर्षा: प्रकार, कारण, दुष्परिणाम एवं समाधान
By Arbaaj2023-03-09, 14:25 ISTjagranjosh.com
अम्लीय वर्षा
अम्लीय वर्षा उसे कहते हैं जिसमें मुख्य रूप से रासायनिक तत्व और प्रदूषण का मिश्रण होता हैं। अम्लीय वर्षा का पीएच मान 5.6 या इससे कम होता हैं।
रॉबर्ट एंगस स्मिथ
अम्लीय वर्षा शब्दावली का प्रयोग सबसे पहले रॉबर्ट एंगस स्मिथ ने 1852 में किया।
प्रकार
अम्लीय वर्षा दो प्रकार के होते हैं, शुल्क अम्लीय वर्षा और नम अम्लीय वर्षा।
कारण
अम्लीय वर्षा वायु प्रदूषण के कारण होती है। कार्बन डाइऑक्साइड से वर्षा अम्लीय होती है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड जल के साथ प्रतिक्रिया करके कार्बनिक एसिड बनाता है, जिसके कारण अम्लीय वर्षा होती है।
दुष्परिणाम
अम्लीय वर्षा की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचता हैं।
जलीय प्राणियों की मौत
अम्लीय वर्षा के कारण नदियों एवं तालाबों का पानी भी विषैला हो जाता है, इसकी वजह से जलीय प्राणियों की भी मृत्यु हो जाती है।
समाधान
अम्लीय वर्षा की समस्या के समाधान के लिए वायु को प्रदूषित होने से बचाया जाना चाहिए, और ज्यादा से ज्यादा सौर और पवन ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए।
नार्वे
बता दें कि सबसे अधिक अम्लीय वर्षा संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और चीन में नहीं बल्कि नॉर्वे में होती हैं।