By Priyanka Pal27, Sep 2023 05:39 PMjagranjosh.com
देव आनंद
सारी दुनिया जहां इस उम्दा कलाकार को देव आनंद के नाम से जानती है वहीं उनका दूसरा नाम धरम देव पिशोरिमल आनंद है।
जन्म
इस बेहतरीन अभिनेता का जन्म अविभाजित पंजाब के गुरदासपुर जिले में संपन्न वकील पिशोरीमल आनंद के घर हुआ था।
शिक्षा
उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर जो कि अब पाकिस्तान में है वहां से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुएश पूरी की थी।
सपनो की नगरी
देव आनंद ने अपने अभिनय के सपने को साकार करने के लिए अपना घर छोड़ मुंबई में आ बसे थे।
करियर
देव ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई के चर्चगेट स्थित सैन्य सेंसर कार्यालय में की थी उसके बाद उन्हें प्रभात टॉकीज़ द्वारा हम एक हैं में अभिनय करने का मौका मिला।
फिल्मों में रखा कदम
सन् 1948 में बॉम्बे टॉकीज़ प्रोडक्शन की ओर से उन्हें फिल्म जिद्दी के लिए नायक के रूप में चुना गया जिसने लोगों के दिलो में जगह बनायी।
निर्माता
सन् 1949 में देव खुद ही निर्माता बन गए और अपनी खुद की कंपनी नवकेतन लॉन्च की जहां से लंबे समय तक फिल्मों का निर्माण कार्य जारी रहा।
सफलता
1951 तक देव आनंद एक बेहतरीन कलाकार तो रहे इसके साथ निर्देश भी बन चुके थे नायक के किरदार के बाद उन्होंने खलनायक के भी कई किरदार निभाए जिससे लाखों लोगों के दिलो पर राज किया।
पहचान
उन दिनों उनके द्वार बोले गए डायलॉग, तेज-तर्रार शैली, टॉपी पहनने का तरीका और बोलते समय सिर हिलाने की प्रवृत्ति ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
प्रसिद्धी
देव आनंद की फिल्में अपने सफल गानों के लिए जानी जाती हैं और उनका मानना था कि उनकी फिल्में उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती हैं।
कितने पढ़े-लिखे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा? जानिए