AIIMS में निकली वैकेंसी, वॉक इन इंटरव्यू पास कर पाएं नौकरी
By Mahima Sharan
26, Oct 2023 09:20 AM
jagranjosh.com
एम्स भर्ती
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर द्वारा एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है।
जूनियर रेजिडेंट
जिसके मुताबिक संस्थान में जूनियर रेजिडेंट के बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
आधिकारिक साइट
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने की इच्छा रखते हैं वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद
यह भर्ती अभियान 141 जूनियर रेजिडेंट्स के पद भरेगा। जिसमें जूनियर रेजिडेंट के 140 पद और जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का 1 पद शामिल है।
वॉक इन इंटरव्यू
इन पदों को भरने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 7 नवंबर 2023 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल डिग्री/बीडीएस उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए।
Vikas Divyakirti सर से जानें किन लोगों को जीवन में मिलती है सफलता
Read More