बादाम का कटोरा किस राज्य को कहा जाता है?


By Priyanka Pal26, Feb 2025 08:00 AMjagranjosh.com

बादाम का कटोरा

दिमाग को तेज बनाने वाला बादाम आखिर सबसे ज्यादा किस राज्य में उगाया जाता है क्या आप जानते है? यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए बादाम का कटोरा कहे जाने वाले इस राज्य के बारे में।

ड्राई फ्रूट

ये तो हम सभी जानते हैं कि सारी दुनिया में बादाम को ड्राई फ्रूट की कैटेगिरी में रखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?

पोषक तत्व

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से दिमाग तेज और हड्डियां मजबूत होती है।

बादाम का उत्पादन

भारत में बादाम का उत्पादन जम्मू – कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में किया जाता है। यहां लगभग 100 फीसदी से ज्यादा बादाम उगाया जाता है।

पहला बादाम उत्पादक राज्य

सबसे ज्यादा बादाम का उत्पादन जम्मू – कश्मीर में होता है, जहां देश के लगभग 91.3 फीसदी या सालाना 9930 टन बादाम उगाया जाता है।

दूसरा राज्य

एपीडा के रिकॉर्ड के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में लगभग 950 टन बादाम उगाया जाता है। यहां के बादाम भी अलग – अलग राज्यों में पूर्ति के लिए जाने जाते हैं।

महाराष्ट्र तीसरा राज्य

वहीं तीसरे राज्य यानी महाराष्ट्र की बात करें तो यहां सालाना लगभग 10 टन बादाम का उत्पादन किया जाता है। देश के कुल बादाम उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 0.09 फीसदी है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

How the Money Plant Got Its Name?