इन जापानी तकनीकों से मिनटों में दूर होगा हर तरह का स्ट्रेस
By Priyanka Pal09, Dec 2024 11:29 AMjagranjosh.com
जिस तरह हम अपने शरीर को टाइम टू टाइम डिटॉक्स करते रहते हैं, वैसे ही हमारे दिमाग को भी डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए दिमाग से स्ट्रेस भगाने के जापानी तरीकों के बारे में।
इकिगाई
यह एक ऐसी जापानी तकनीक है, जिसमें लोग अपने जीवन का उद्देश्य ढूढ़ते हैं और उसे फॉलो करते हैं।
शिनरिन – योकू
इसका अर्थ है पेड़ों और जंगलों के बीच ज्यादा टाइम बिताना। इसे फॉरेस्ट बाथिंग भी कहते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि जंगल में सैर करने से स्ट्रेस हॉर्मोन कम हो जाते हैं।
किंत्सुगी
इसमें टूटी चीजों को सोने – चांदी के तारों से जोड़ते हैं, ताकि टूटने के बाद भी उन्हें संभाल सकें। यह बताता है कि कमियों को भी पॉजिटिव तरीके से अपना सकते हैं।
ताई ची
इस योगा की कुछ खास तकनीकें जोड़ी जाती हैं। जापानी लोग मानते हैं कि इससे मानसिक शांति मिलती है।
काइजेन
इसका अर्थ है लगातार सुधार के लिए कोशिश करना और कभी हार न मानना। यह जापानी संस्कृति में बहुत जरूरी मानी जाती है।
शोडो
यह जापानी कैलिग्राफी है, जिसमें ब्रश और स्याही से सुंदर अक्षर बनाए जाते हैं। यह मानसिक शांति और फोकस के लिए भी फायदेमंद है।
जाजेन
इसमें मेडिटेशन से आप अपने मन और शरीर को शांत कर सकते हैं। यह आप जमीन पर या किसी भी कुर्सी पर भी बैठकर इसे कर सकते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।