By Mahima Sharan17, Jan 2025 10:28 AMjagranjosh.com
खड़े होकर सोने वाले जानवर
क्या आपने कभी ऐसे जानवरों के बारे सुना है, जो खड़े-खड़े ही सो जाते हैं। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसी ही जानवरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सोने के लिए लेटनी की जरूरत नहीं है। खड़े होकर सोने से ये जानवर शिकारियों के हमले से जल्दी बच निकलते हैं।
घोड़े
अपने जोड़ों को लॉक करने और खड़े होकर झपकी लेने के लिए घोड़े टेंडन और लिगामेंट के स्टे अपरेटस का उपयोग करते हैं।
गायें
गाय भी खड़े होकर सोने में माहिर होते हैं। वे खड़े होकर झपकी ले सकती हैं, वहीं गहरी नींद के लिए लेट जाती हैं।
हाथी
हाथी कभी-कभी खड़े होकर झपकी लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक गहरी नींद के लिए लेट जाते हैं।
जिराफ़
अक्सर थोड़े समय के लिए खड़े होकर सोते हैं क्योंकि लेटने से वे शिकारियों के लिए कमजोर हो जाते हैं।
फ्लेमिंगो
अपने जोड़ों में लॉकिंग मैकेनिज्म की सहायता से खड़े होकर फ्लेमिंगो सोने के लिए एक पैर का इस्तेमाल करते हैं।
ये ऐसे जानवर हैं, जो आसानी से खड़े होकर सो सकते हैं, ताकि वे शिकारियों से खुद को बचा सकें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ