इंसानों से ज्यादा जिंदगी जीते हैं ये 10 जानवर


By Mahima Sharan06, Mar 2024 12:05 PMjagranjosh.com

इंसानों से ज्यादा जीते हैं ये जानवर

दुनिया में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो हमें चौंका देंगी। आज ऐसे ही आपको चौकाने के लिए हम एक खबर लेकर आए है। क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे भी जानवर है जिनकी आयु सीमा इंसानों से चार गुणा है।    

हाइड्रा

जेलिफ़िश जैसा दिखने वाले हीड्रा को हम अमर कहे तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हाइड्रा का शरीर उम्र के साथ नहीं बदलता है क्योंकि यह स्टेम कोशिकाओं से बना होता है, जो निरंतर दोहराव या क्लोनिंग से गुजरते हैं।

ट्यूरिटोप्सिस डोहरनी

उन्हें 'अमर जेलीफ़िश' कहा जाता है क्योंकि वे संभावित रूप से हमेशा के लिए जीवित रह सकती हैं। ये लोग अपना जीवन लार्वा के रूप में शुरू करते हैं और फिर खुद को समुद्र तल पर स्थापित कर पॉलीप्स बन जाते हैं।

ग्लास स्पंज

यह दुनिया में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जानवरों में से एक है। ग्लास स्पंज लगभग 11,000 साल तक जी सकते हैं। स्पंज की अन्य प्रजातियां इससे अधिक समय तक जीवित रह सकती हैं।

काला मूंगा

समुद्र के तल पर दिखाई देने वाले रंग-बिरंगे पौधों और जानवरों को काला मूंगा कहा जाता है। आमतौर पर ये मूंगे सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहते हैं लेकिन गहरे पानी में रहने वाले मूंगे सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले मूंगे होते हैं।

ओसियन कुआहॉग क्लैम

यह जीव अटलांटिक महासागर में रहता है। 2006 में, आइसलैंड के तट पर एक महासागर क्वाहोग क्लैम पाया गया था, जो 507 वर्ष पुराना था।

ट्यूबवर्म

ट्यूबवर्म भी गहरे समुद्री जीव हैं। मेक्सिको की खाड़ी में रहने वाला यह जीव औसतन 200 साल तक जीवित रहता है, कुछ तो 300 साल से भी अधिक समय तक जीवित रहते हैं।

ग्रीनलैंड शार्क

आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक महासागर की गहराई में रहने वाली यह शार्क 24 फीट तक लंबी हो सकती है। इनकी औसत उम्र 272 साल है। यह जानवर करीब 392 साल भी जी सकते हैं।

फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल

पर्ल मसल्स, जो मुख्य रूप से नदियों और नालों में रहता है, यूरोप, अमेरिका और कनाडा में पाया जाता है। सबसे पुराना पर्ल मसेल 280 साल पुराना था।

रफआई रॉकफिश

यह मछली सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली मछलियों में से एक है। इनकी अधिकतम आयु कम से कम 205 वर्ष है। यह मछली कैलिफोर्निया से लेकर जापान तक पाई जाती है।

बोहेड व्हेल

बोहेड व्हेल इस लिस्ट के 10वें नंबर पर आते हैं। यह सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला जीव है। ये व्हेल 100 साल तक आराम से जीवित रह सकती हैं और कई 200 साल से भी अधिक जीवित रहती हैं।

Top Indian Women Entrepreneurs Who Became Inspiration For Millions