By Mahima Sharan18, Feb 2025 02:23 PMjagranjosh.com
केवल भारत में पाई जाने वाली प्रजातियां
भारत में कई तरह के अदभुत जीव पाए जाते हैं, जिनमें कई ऐसी प्रजातियां भी शामिल हैं जो केवल भारत में ही पाई जाती हैं, यानी वे दुनिया में कहीं और नहीं पाई जातीं। आइए उन प्रजातियों के बारे में अधिक जानते हैं
नीलगिरि तहर
नीलगिरी पहाड़ियों और पश्चिमी घाटों में पाई जाती है। यह पहाड़ी बकरी जैसी होती है, जो अपनी घुमावदार सींगों और खुरदरे रूप के लिए जानी जाती है।
शेर-पूंछ वाला मकाक
यह पश्चिमी घाटों में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजाति है। इनकी प्रजातियां दुनिया से विलुप्त होती जा रही हैं।
निकोबार कबूतर
यह इंद्रधनुषी जैसे हरे और नीले पंखों वाला खूबसूरत कबूतर है, जो सिर्फ़ अंडमान और निकोबार आईलैंड में पाया जाता है।
मालाबार विशाल गिलहरी
यह दुनिया की सबसे बड़ी गिलहरियों में से एक। मालाबार गिलहरी अपने आकर्षक रुप के लिए जाना जाता है। यह रंगीन प्रजाति पश्चिमी घाट के जंगलों में पाई जाती है।
संगई हिरण
इसे डांसिंग हिरण के नाम से भी जाना जाता है। संगई केवल मणिपुर के केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है।
ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सबसे भारी उड़ने वाले पक्षियों में से एक है। यह प्रजातियां राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पाई जाती है।
ये वे प्रजाति हैं जो केवल भारत में ही पाई जाती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Boost Your Knowledge: Is Over 90% Of Blood Plasma Water