लोमड़ी से भी ज्यादा चतुर-चालाक होते हैं ये जानवर


By Mahima Sharan24, Mar 2025 11:59 AMjagranjosh.com

बुद्धिमान जानवर

बात जब बुद्धिमान जानवरों की होती है, तो हम सब लोमड़ी का जिक्र करते हैं। लोमड़ी बेहद ही चालाकी से दूसरों का शिकार कर लेता है, लेकिन बता दें कि कुछ ऐसे भी जानवर है जो बुद्धिमानी में लोमड़ी को भी मात दे सकते हैं। आइए उन जानवरों के बारे में जानते हैं-

कुत्ता

कुत्ता न केवल इंसानों का सबसे अच्छा मित्र होता है, बल्कि वह बेहद ही वफादार और बुद्धिमान भी होता है। दरअसल कुत्ते आसानी से इंसानों की भावनाओं और इशारों को समझ जाते हैं। कुत्ता एक ऐसा जीव है जो एक बार किसी को पहचान लें, तो उसे कभी नहीं भूलते।

डॉल्फिन

डॉल्फिन समंदर की सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक है। यह एक  चतुर और सामाजिक प्राणी माना जाता है।  डॉल्फिन न केवल इंसानों से बात कर सकते हैं, बल्कि उनके संकेतों को भी आसानी से समझते हैं।  

बंदर

बंदरों को उनके तेज दिमाग और शरारत के लिए जाना जाता है। ये आसानी से दूसरों से नकल कर लेते हैं साथ ही वे नई चीजें सीखने में भी माहिर होते हैं।

चिंपांजी

इंसानों के बाद सबसे बुद्धिमान जीव चिंपैंजी को कहा जाता है। ये आपसी संवाद के लिए इशारों और ध्वनियों का इस्तेमाल करते हैं। इनकी याददास्त इंसानों से भी ज्यादा बेहतर होती है।

हाथी

हाथी  को गहरी भावनाओं और याददाश्त वाला जीव माना जाता है। यह जितने शांत और विशालकाय होता, उतने ही  भावनाओं को समझने और तेज याद वाले होते हैं।

ये जानवर बेहद ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Tricky Question: कौन सा जानवर पानी पीते ही मर जाता है?