आंसर राइटिंग में इन 10 टिप्स को अपनाएं, आएंगे पूरे अंकPrakhar Pandey


By Prakhar Pandey11, Feb 2023 06:42 PMjagranjosh.com

एग्जाम में स्टूडेंट्स अक्सर सवाल का जवाब लिखने में परेशान रहते हैं। अगर छात्र इन 10 टिप्स को मान ले तो जाहिर तौर पर उनकी आंसर राइटिंग में काफी सुधार आएगा।

पेपर को पढ़े &प्रश्नपत्र मिलते ही जल्दबाजी में राइटिंग की शुरुआत करने से पहले पेपर को 15 मिनट तक पढ़ें। ताकि आप आसान और कठिन सवालों का हिसाब लगा सकें।

टू- द प्वाइंट लिखें &जिस सवाल के जवाब के लिए जितनी वर्ड लिमिट दी हुई है उसे उतने ही शब्दों में लिखें। टू- द प्वाइंट लिखने से आपका समय बचेगा और परीक्षक को चेक करने में भी आसानी होगी।

पहचान वाले सवाल पहले करें &पेपर लिखते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि जो सवाल आपको आ रहा हो उसे पहले करें और जिनमें डाउट हो उसे अंत में समय लेकर करें।

जवाब को दिमाग में सोंचे &एग्जाम के समय सवाल का जवाब लिखते हुए पहले जवाब को दिमाग में अच्छे से फ्रेम कर लें। ताकि आंसर लिखते हुए आपसे कोई गलती न हों।

कॉपी गंदी न करें &पेपर लिखते हुए अच्छी हैंडराइटिंग, प्रॉपर मार्जिन, रेखांकित टॉपिक्स आपके नंबर बढ़ाते हैं। ज्यादा रंगे- बिरंगे पेन का प्रयोग और सजावट न करें, इससे आपके नंबर भी कट सकते हैं।

हर एक नंबर महत्वपूर्ण &पेपर में हर एक नंबर महत्वपूर्ण होता हैं इसलिए अगर किसी सवाल के बारे में आप थोड़ा बहुत जानते भी है तो उसे क्लियर भाषा में लिखें। पर कुछ न मालूम होने की स्थिति में प्रश्न को आप छोड़ सकते हैं।

टाइम वेस्ट न करें &परीक्षा हॉल में कभी कभी स्टूडेंट्स का ध्यान भटक जाता हैं। इसलिए पेपर सॉल्व करते हुए इधर उधर देखने के बजाय अपना पेपर सॉल्व करने पर फोकस करें।

टाइम मैनेजमेंट &एग्जाम के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि किस सवाल के जवाब लिखने में कितना समय देना हैं।

पॉजिटिव रहें &पेपर से पहले और पेपर के दौरान पॉजिटिव रहे, कई बार बच्चे सवालो के जवाब आने के बावजूद घबराहट में छात्र गलत उत्तर दे देते हैं।

Thank You For Watching

अमिताभ बच्चन के सफलता के राज़