अपूर्वा मखीजा कितनी पढ़ी लिखी हैं?


By Priyanka Pal03, Apr 2025 12:30 PMjagranjosh.com

अपूर्वा मखीजा कौन है

अपूर्वा मखीजा उर्फ रेबल किड जो कि कंटेंट क्रिएटर के लिए सोशल मीडिया पर जानी जाती हैं। पहले मल्टीनेशनल कंपनी डेल में एसोसिएट सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट थीं। आगे जानिए उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन कितनी है।

स्कूलिंग

हाल ही में विवादों में घिरी अपूर्वा नोएडा में पली बढ़ी हैं उन्होंने अपनी पढ़ाई पानीपत और दिल्ली से की है।

ग्रेजुएशन

अपूर्वा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गईं। उन्होंने कई पॉपुलर ब्रैंड्स के साथ काम किया है।

सोशल मीडिया ब्रैंड

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने मेबेलिन, गूगल, नाइक, अमेजन, मेटा और स्विगी जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ काम किया।

एक्टिंग मॉडलिंग

अपूर्वा मखीजा ने साल 2023 में आए वेब शो Who’s Your Gynac से एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2024 में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ रैंप वॉक किया था।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

अपूर्वा मखीजा के 500,000 YouTube सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

फोर्ब्स स्टार

अपनी बेबाक कहानी के लिए उन्हें फोर्ब्स के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल किया गया था, जिसने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Yogi Adityanath’s Inspiring Success Journey For Youngsters