April Fools: आसानी से मूर्ख बन जाएंगे सभी, ट्राई करें ये प्रैंक
By Mahima Sharan01, Apr 2025 01:00 PMjagranjosh.com
अप्रैल फुल डे
साल के चौथे महीना की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल April Fools के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मजाक करते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। क्या आप भी किसी को मूर्ख बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कुछ खास समझ नहीं आ रहा? आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स देंगे, जिसकी मदद से आप किसी को भी मूर्ख बना सकते हैं।
रिश्तेदारों के साथ ऐसे करें ट्रैक
अगर आप अपने रिश्तेदारों के साथ प्रैंक करना चाहते हैं, तो सबसे उन्हें कॉल कर के कहें कि हम 5-6 लोगों के साथ आपके घर आ रहे हैं और उन्हें टाइम भी बता दें। जब वह आपके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए, तब उन्हें बताएं कि आज अप्रैल फूल है।
फेक ब्रेकिंग न्यूज
आप अपने दोस्तों को फेक ब्रेकिंग न्यूज से भी मूर्ख बना सकते हैं। अपने दोस्तों को कॉल करें और कहें कि ब्रेकिंग न्यूज आ रही हैं कि सरकार ने किसी कारण से कर्फ्यू लगा दिया है। अगर आप क्रिएटिविटी है, को एक फेक सोशल मीडिया कंटेंट भी तैयार कर सकते हैं।
नकली कीड़े से भी सकते हैं डरा
अपने दोस्त के दराज या बैग में एक नकली कीड़ा छोड़ दें ताकि वे डर भी जाए और उनको कोई नुकसान भी न पहुंचे।
सीट पर चिपकाए टेप
अपने दोस्तों की कीबोर्ड या माउस को किसी हल्की चीज से चिपका दें, ताकि वे कुछ देर कर उसी में उलझे रहें। आप चाहे तो अपने दोस्तों के सीट पर भी टेप चिपका सकते हैं।
स्क्रीनशॉट
अपने सहकर्मियों के तोते उडाने हैं, तो कहें कि मैंने हमारे चैट का स्क्रीनशॉट गलती से ऑफिशियल ग्रुप पर भेज दिया है। ये बाद सुनते ही आपके सहकर्मी की शकल पर 12 बज जाएगा।
इस तरह से आप किसी को भी आसानी से मूर्ख बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ