Bank Holiday: अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें लिस्ट
By Priyanka Pal03, Aug 2024 01:52 PMjagranjosh.com
अगस्त में 13 दिन रहेंगे बैंक बंद
अगस्त का महीने शुरू हो चुका है ऐसे में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं। आगे जानिए इस वेब स्टोरी में कब - कब और क्यों रहेंगे बैंक बंद।
कहां रहेंगे बैंक बंद ?
भारत में कई वजहों से लग-अलग जगहों पर 7 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं।
स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
3 से 4 अगस्त की छुट्टी
3 अगस्त को केर पूजा के कारण अगरतला और 4 अगस्त को रविवार के दिन सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त
गंगटोक में बैंक बंद रहेगी जिसका कारण तेंदोंग लो रम फैट है। इसी के साथ आप अपने आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन आदि काम निपटा सकते हैं।
रक्षाबंधन
19 अगस्त को अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगह त्यौहार के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी।
20 से 26 अगस्त
20 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंति के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में। 24 से 25 को सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। जन्माष्टमी के कारण 26 अगस्त को ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Impressive Educational Qualifications Of Shivam Dube