Except, Expect, Accept और Aspect में क्या अंतर है?
By Mahima Sharan02, Apr 2025 07:19 PMjagranjosh.com
अंग्रेजी के शब्द
हिंदी बेशक हमारी मातृभाषा है, लेकिन ऑफिस-कॉलेजों में सबसे ज्यादा अंग्रेजी का ही इस्तेमाल किया जाता है। अंग्रेजी हमारी आम बोलचाल का एक हिस्सा है। वहीं, ऑफिशियल तौर पर सारे काम अंग्रेजी में ही किए जाते हैं।
मिलते-जुलते शब्द
एक ओर जहां हम अंग्रेजी से काफी हद से परिचित हो गए है, वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी के कुछ ऐसे भी शब्द मौजूद है, जिसका उच्चारण तो एक ही समान होता है, लेकिन इनके अर्थ और अक्षर अलग होते हैं। हम सभी कभी न कभी इसमें जरूर फंसे होंगे, जहां हम शब्दों को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। इन्हीं में से कुछ शब्द है Except, Expect, Accept और Aspect। ये ऐसे शब्द है जो ज्यादातर लोगों कंफ्यूज कर देते हैं।
Except (एक्सेप्ट)
एक्सेप्ट जिसे हिंदी में 'सिवाय' कहा जाता है। इसका अर्थ है किसी चीज, व्यक्ति या वस्तु को छोड़ना या शामिल न करना। जैसे की इस पार्टी में सभी आएंगे सिवाय रमण के।
Accept (एक्सेप्ट)
एक्सेप्ट का हिंदी अर्थ है कबूल करना या स्वीकार करना। जब आप किसी का दिया हुआ कुछ स्वीकार करते हैं, तो इसे एक्सेप्ट कहा जाता है।
Expect (एक्सपेक्ट )
एक्सपेक्ट जिसे हिंदी में अपेक्षा करते हैं। इसका अर्थ किसी व्यक्ति या वस्तु से किसी चीज की अपेक्षा या उम्मीद रखना। यह किसी चीज के प्रति आपके विश्वास को दर्शाता है।
Aspect (आस्पेक्ट)
आस्पेक्ट यानी पहलू। यह किसी स्थिति, विचार, समस्या आदि के गुणों या भागों में से एक।
आज भी ज्यादातर लोग इन शब्दों में उलझ जाते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
क्या आप जानते हैं सिक्किम में रेलवे कनेक्टिविटी क्यों नहीं है?