बिना साहस के आप दुनिया में कुछ नहीं कर सकते - अरस्तु


By Priyanka Pal20, Jan 2024 06:34 PMjagranjosh.com

अरस्तु

सिकंदर के गुरु अरस्तु के विचारों को जीवन में उतारने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। जानिए उनके विचारों से आप महान कैसे बन सकते हैं।

अरस्तु के विचार

सम्राट सिकंदर के गुरु का नाम था अरस्तु। अरस्तु यूनान के सर्वाधिक प्रसिद्ध दार्शनिकों में से एक थे। उनका जन्म करीब 384 ईसा पूर्व हुआ था।

स्वभाव

अरस्तु के अनुसार किसी व्यक्ति का स्वभाव ही उसे भरोसेमंद बनाता है न कि उसकी संपत्ति। इसलिए धन संपत्ति से ज्यादा व्यक्ति के स्वभाव को महत्व देना चाहिए।

सम्मान

अरस्तु का मानना था कि मित्र का सम्मान करना चाहिए। पीठ पीछे उसकी तारीफ करें और जरूरत पड़ने पर उसकी मदद भी करनी चाहिए। यही सच्चे और अच्छे मित्र की पहचान होती है।

मुश्किल

दुश्मनों पर विजय पाने से ज्यादा अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त करना मुश्किल है। हम अपनी इच्छाओं को पर आसानी से काबू नहीं कर सकते हैं।

डर

अरस्तु के अनुसार कोई भी व्यक्ति उस इंसान से कभी प्रेम नहीं करता है, जिससे वह डरता है। जहां डर है वहां प्रेम नहीं रहता है।

आलोचना

अरस्तु कहते हैं आलोचना से बचने का तरीका यह नहीं है कि कुछ मत करो, कुछ मत कहो और कुछ मत बनो।

Sania Mirza’s Best Quotes To Inspire You For Chasing Your Dreams