अटल बिहारी वाजपेयी की ये 10 अनमोल बातें भर देंगी मन में जोश


By Mahima Sharan22, Aug 2024 01:57 PMjagranjosh.com

अटल बिहारी वाजपेयी की अनमोल बातें

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्होंने राष्ट्र की अंतरात्मा पर अमिट छाप छोड़ते हुए और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते हुए देश को सबसे कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद की।

शांत रहना

शांत कूटनीति सार्वजनिक मुद्रा से कहीं अधिक प्रभावी है। इसलिए व्यक्ति को शांत रहना भी सिखना चाहिए।

भारत का सपना

मेरे पास भारत का एक सपना है। भूख और भय से मुक्त भारत, निरक्षरता और अभाव से मुक्त भारत।

जीत और हार

जीत और हार जीवन का एक हिस्सा है, जिसे समभाव से देखा जाना चाहिए। इसलिए हमें हार और जीत दोनों को स्वीकार करने की जरूरत है।

मजबूत ताकत

क्षेत्रीय दल एक मजबूत ताकत के रूप में उभरे हैं और वे भी राष्ट्रीय राजनीति में जगह पाने के हकदार हैं।

सशक्त बनने का मतलब

व्यक्ति को सशक्त बनाने का मतलब है राष्ट्र को सशक्त बनाना। और सशक्तिकरण का सर्वोत्तम तरीका तीव्र आर्थिक विकास के साथ तीव्र सामाजिक परिवर्तन है।

बदनामी का डर

मैं मरने से नहीं डरता, लेकिन बदनामी से डरता हूं। इसलिए जीवन में ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे बाद में आपको पछतावा हो।

कमजोर

वास्तव में हमारे देश की लाठी कमजोर नहीं है, बल्कि वह जिन हाथों में है, वे कांप रहे हैं।

अहिंसा

हम अहिंसा में विश्वास रखते हैं और यह चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो।

सत्य

सूर्य एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन, ओस की बूंद भी तो एक सच्चाई है, यह बात अलग है कि यह क्षणिक है।

अटल बिहारी वाजपेयी की ये बातें सभी छात्रों को करती हैं प्रेरित। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

शेक्सपियर की ये बातें हर छात्र को करती हैं मोटिवेट