Exams में ये गलतियां करने से बचें


By Priyanka Pal19, Feb 2025 01:56 PMjagranjosh.com

एग्जाम में इन गलतियों को करने से बचें

बोर्ड एग्जाम के लिए की गई आपकी तैयारी अच्छी तभी सफल होती है, जब आप इन गलतियों को करने से बच जाते हैं। ये छोटी - छोटी गलतियां आपके नंबर काट सकती हैं।

सवालों को ना समझना

बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट सवाल को बार - बार पढ़कर समझे बिना ही आंसर लिखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में वह बोर्ड एग्जाम में आते हुए प्रश्न को गलत तरीके से हल देते हैं, जिस वजह से मार्क्स कट सकते हैं।

गलत टाइम मैनेजमेंट

टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है, स्टूडेंट को जिस सवाल का आंसर बहुत अच्छे से आता है वे कई बार उस पर ज्यादा ही समय बिता देते हैं। जिस वजह से बाकी सवाल सॉल्व नहीं हो पाते।

रीविजन ना करना

लिखने के बाद सभी सवालों के आंसर सही - सही आपने दिए हैं या नहीं इसकी जांच करने के लिए रीविजन करना बहुत जरूरी है।

आंसर को बढ़ा चढ़ाकर लिखना

सवाल में जितना पूछा जाए उतना लिखना काफी मायने रखता है। इसलिए आंसर को घुमाकर लिखने की बजाए जरूरी बातों को लिखना ना भूलें।

एग्जाम गाइडेंस

किसी भी सब्जेक्ट के पेपर को देने जब भी आप जाते हैं। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप क्वेश्चन पेपर में दी गई गाइडेंस को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि कई बार ऑप्शन में दिए गए सवाल किन्हीं की जगह सभी सॉल्व करने पर आपके मार्क्स कट सकते हैं।

आसान सवालों को छोड़ना

कई बार कुछ स्टूडेंट कम मार्क्स के सवालों पर समय देना बर्बाद समझते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सभी सवालों के आंसर दें।

आंसर लिखने का कौशल

बड़े सवालों के जवाब आपको हमेशा प्वाइंट मे और जरूरी प्वाइंट को हाइलाइट करके लिखना चाहिए। इससे आपके आंसर इंप्रेसिव लग सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Anuv Jain And His Wife Hridi Narang’s Educational Qualifications