बुरी आदतें जो आसानी से सीख लेते हैं बच्चे, न करें नजरअंदाज


By Mahima Sharan24, Sep 2024 05:01 PMjagranjosh.com

बुरी आदतें

बच्चों अच्छी चीजों से ज्यादा जल्दी गलत चीजों से आकर्षित होते हैं। वे जो अपने आप-पास देखते हैं उसे अपनी जीवन में उतार लेते हैं। ऐसे में ज्यादातर माता-पिता इसे बच्चों की छोटी भूल समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। यहां उन सभी आदतों के बारे में बताया गया है।

अपनी गलतियों को स्वीकार न करना

बच्चों के लिए अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कतराना आम बात है। यह अक्सर शर्म या सज़ा के डर से होता है। जवाबदेही के महत्व को समझना बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

टालमटोल

टालमटोल एक ऐसी आदत है जिसे बच्चे आसानी से अपना लेते हैं। खासकर तब जब वे प्रेरित महसूस नहीं करते या बहुत ज्यादा व्यस्त होते हैं। यह आदत बच्चों को आगे चलकर समस्या में डाल सकती हैं।

दूसरों की राय पर ध्यान न देना

युवा अक्सर आत्म-केंद्रित हो सकते हैं, यह नहीं समझते कि दूसरे लोगों के भी सही दृष्टिकोण हो सकते हैं। अगर उन्हें दूसरों की बात सुनने का महत्व सिखाया जाए तो वे दूसरे लोगों के दृष्टिकोण को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।

गपशप करना

युवा शायद इस बात से अवगत न हों कि दूसरों के बारे में नकारात्मक बातें करने से क्या नुकसान होता है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है और दोस्ती खत्म हो सकती है। ज्यादा बोलने से बच्चों के व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बच्चों के इन गलत आदतों को सुधारना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

पढ़ाई में करनी है बच्चों की मदद, अपनाएं ये तरीके