By Priyanka Pal20, Mar 2024 06:00 AMjagranjosh.com
बुरी आदतें
आगे जानिए ऐसी बुरी आदतों के बारे में जो आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिन्हें आपको आज ही रोकना होगा। यह भी समझिए की आप अपनी बुरी आदतों को कैसे खत्म कर सकते हैं।
स्मोकिंग
स्मोकिंग दिमाग को ब्लड पहुंचाने वाली vessels को नुकसान पहुंचाती है। इससे मेमोरी, सीखने और डिसीजन लेने से कॉग्निटिव फंक्शन में गिरावट आ सकती है। इसे छोड़ना अपके दिमाग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
अल्कोहल
बहुत ज्यादा अल्कोहल आपके दिमाग को हानि पहुंचाता है। इसका सेवन करने से आपको मेमोरी प्रॉब्लम, फोकस करने में मुश्किल हो सकती है। इसका अधिक सेवन करने से आप अपनी जिंदगी के बहुत से गलत फैसले ले सकते हैं।
नींद की कमीं
इसकी कमीं से बहुत सी बिमारी होने का खतरा बना रहता है। जब आप पूरी नींग नहीं लेते तो आपके दिमाग को आराम करने और खुद को रिपेयर करने का टाइम नहीं मिलता। एक युवा को 7 से 8 नींद लेने की जरूरत होती है।
फास्ट फूड
इन्हें ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ता है। इसमें उपयोग होने वाली सामग्री आपके दिमाग के लिए खराब होती है। अगर आप बहुत ज्यादा खाना बाहर से खाते हैं, तो इसमें आपके बदलाव करना चाहिए।
एक्सरसाइज की कमीं
.यह दिमाग में ब्लड के फ्लो को ठीक रखती है। यह आपके तनाव को कम करने में भी हेल्प करती है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है। ऐसा करने से आपकी बॉडी में ब्लड फ्लो होता है।
स्क्रीन को टाइम देना
जो लोग ज्यादा स्क्रीन पर काम करते हैं। उन्हें हमेशा सोने से पहले किसी भी इलेक्ट्रोनिक आइटम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से आपको नींद लेने में समस्या हो सकती है।
तनाव में रहना
लंबे समय तक या हमेशा चीजों के बारे में सोचने की आदत भी आपकी मेमोरी को कमजोर करती है। डिप्रेशन होने, नींद न आना जैसी समस्या आपके अंदर बढ़ सकती है। इसलिए स्ट्रेस को हेल्दी तरीके से आपको मैनेज करना आना चाहिए।
लोगों से अलग रहना
हमेशा अकेले रहने की आदत आपको तनाव में डाल सकती है। जब आप दूसरों से अलग रहते हैं, तो आपके सोशल कनेक्टिविटी में शामिल होने की पॉसिब्लिटी कम होती है।
ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत के टॉप 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कितने पढ़े-लिखे हैं?