बच्चों के इन आदतों पर जल्द लगाएं रोक, खराब हो सकती है पर्सनैलिटी
By Mahima Sharan12, May 2024 10:25 AMjagranjosh.com
बच्चों की पर्सनैलिटी
हमारी पर्सनैलिटी बताती है कि हम किस तरह के इंसान हैं। अगर व्यक्तित्व में खामियां हों तो लोग हमसे दूर होने लगते हैं। हमारा पहनावा, खान-पान, बैठने का ढंग और यहां तक कि बोलने का अंदाज भी तय करता है कि हमारा व्यक्तित्व कैसा है।
करियर में सफलता
करियर में सफलता पाने के लिए न सिर्फ कड़ी मेहनत करनी चाहिए बल्कि व्यक्तित्व पर भी काम करना चाहिए। इस कॉम्पटिशन का युग बहुत बढ़ गया है इसलिए बच्चों के पर्सनैलिटी पर बहुत ध्यान दिया जाता है।
बच्चों की पहचान
अगर कोई बच्चा बड़ों से बदतमीजी से बात करता है तो इससे न सिर्फ उसकी परवरिश पर सवाल उठता है बल्कि परिवार का व्यक्तित्व भी तय होता है। इस लिए आज हम आपको कुछ पर्सनैलिटी के बारे में बताएंगे जिनकी सुधार करना बेहद ही जरूरी है।
बोलने का तरीका
किसी भी कार्यक्रम, पार्टी के दौरान सामने वाला व्यक्ति आपके बच्चे के बोलने के अंदाज को जरूर नोटिस करता है। ऊंचे स्वर में या ऊंची आवाज में बोलना खराब व्यक्तित्व की निशानी है।
खाने का तरीका
माता-पिता को अपने बच्चे को शुरू से ही खाने का शिष्टाचार सिखाना चाहिए। अपने बच्चे को धीरे-धीरे खाना और उसे गिरा न देना जैसी अच्छी आदतों के बारे में बताएं या सिखाएं। इसके अलावा खाना खाते समय बात करना भी बुरी आदतों में आता है।
बच्चा जिद्दी हो रहा है
बच्चे का जिद्दी होना सामान्य बात है, लेकिन अगर वह हर मामले या परिस्थिति में अपनी मनमर्जी चलाने की कोशिश करता है तो यह अच्छी बात नहीं है। सामने वाले आपके बच्चे से नाराज़ हो सकते हैं या आपके मन में भी आपके लिए नकारात्मकता पैदा कर सकते हैं।
बीच में टोकने की आदत
कम बोलने और ज्यादा सुनने की आदत हमारे व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है। कुछ बच्चों को ज्यादा बोलने और कम सुनने की आदत होती है। इतना ही नहीं, वे बड़ों के बीच भी संयमित रवैया अपनाते हैं।
बच्चों के इन आदतों से उनके पर्सनैलिटी के बारे में पता चलता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ