Prabhas or Anushka Shetty: कौन है पढ़ाई में सबसे तेज?


By Mahima Sharan13, Oct 2023 09:10 AMjagranjosh.com

बाहुबली स्टार

बाहुबली में हीरो-हीरोइन का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रभास और अनुष्का शेट्टी की शादी की तस्वीरें एक्स पर वायरल हो रही हैं।

शादी की तस्वीरे

लेकिन असल में इन दोनों की शादी नहीं हुई है। लेकिन फैंस इस फिल्मी जोड़ी को हकीकत में एक साथ देखने के लिए इतने बेताब हैं कि उन्होंने एआई के जरिए उनकी तस्वीरें बनाई हैं।

कौन है ज्यादा तेज

पढ़ाई के मामले में कौन है बड़ा 'बाहुबली', प्रभास या फिल्म में बाहुबली बनीं अनुष्का? आइए जानते हैं उनकी एजुकेशन प्रोफाइल।

एजुकेशन प्रोफाइल

प्रभास का परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के पास भीमावरम के मोगलथुर का रहने वाला है। प्रभास ने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई के बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और डीएनआर हाई स्कूल, भीमावरम से की।

इंटरमीडिएट

प्रभास ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई हैदराबाद के नालंदा कॉलेज से पूरी की। वह सत्यानंद फिल्म इंस्टीट्यूट, विशाखापत्तनम के पूर्व छात्र भी हैं। प्रभास ने फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत 2002 में ईश्वर से की थी।

अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु से पूरी की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया।

ग्रेजुएशन

उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी में विज्ञान स्नातक किया है। उन्हें पढ़ाना भी पसंद है, उन्होंने तीसरी कक्षा के बच्चों को भी पढ़ाया है। अनुष्का ने डॉ. भरत ठाकुर से आर्टिस्टिक योगा की ट्रेनिंग भी ली है।

8 English Abbreviations Everyone Should Know