हर किसी में होने चाहिए ये 10 सामाजिक शिष्टाचार


By Mahima Sharan12, Jul 2024 02:15 PMjagranjosh.com

सामाजिक शिष्टाचार

इस समाज में जीने के लिए कुछ शिष्टाचार का बारे में पता होना बेहद ही जरूरी है। यहां कुछ दैनिक शिष्टाचार के बारे में बताया गया है, जो आपको अपने जीवन में जरूर अपनानी चाहिए-

लोग से सही तरह से मिलें

जब आप पहली बार किसी से मिलते हैं, तो उन्हें अभिवादन करने के सही तरीके के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है। आपके हैलो बोलने का तरीका आपके व्यवहार के बारे में दर्शाता है।

2 स्टार शब्द

जब आप पहली बार किसी से मिलते हैं, तो उन्हें अभिवादन करने के सही तरीके के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है। आपके हैलो बोलने का तरीका आपके व्यवहार के बारे में दर्शाता है।

2 स्टार शब्द

दो शब्द हैं जो बातचीत में सितारों की तरह काम करते हैं। 'धन्यवाद' और 'कृपया' वास्तव में आपकी बातचीत का सही लहजा निर्धारित कर सकते हैं और दूसरे व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं।

ध्यान से सुनें

जब कोई आपसे बात कर रहा हो, तो उसे अपना पूरा ध्यान दें। बीच में बोलने से बचें और सिर हिलाकर या सही जवाब देकर दिखाएं कि आप सुन रहे हैं।

दूसरों के स्पेस का सम्मान करें

मीटिंग या सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हमेशा समय पर पहुंचें। यह दर्शाता है कि आप दूसरे व्यक्ति के समय का सम्मान करते हैं।

अपनी बातचीत पर ध्यान दें

आपकी बातचीत में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा विनम्र होनी चाहिए। कई बार जाने अनजाने में आपकी बातें दूसरों को ठेस पहुंचाती हैं। इसलिए अपनी बातों पर गौर करें।

शारीरिक भाषा मायने रखती है

बता दें कि केवल हमारे शब्द नहीं बल्कि हमारा शरीर भी हमारे बारें में बहुत कुछ बताता है। इसलिए किसी से भी बात करते वक्त अपने शारीरिक भाषा पर गौर करें। लोगों से आंखे मिलाकर बात करें साथ ही बॉडी का पोस्चर सही रखें।

दूसरों के रुख का सम्मान करें

जब आप अलग-अलग लोगों से बात करते हैं, तो आप अलग-अलग राय भी देखेंगे और सुनेंगे। इसलिए सभी के विचारों का सम्मान करें।

गलतियों को स्वीकार करें

यदि आप कोई गलती करते हैं या किसी को चोट पहुंचाते हैं, तो तुरंत ईमानदारी से माफ़ी मांग लेनी चाहिए।

दुनिया में जीना है तो इन सामाजिक आदतों को सीखना बेहद ही जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

जीत का जश्न मनाएं और असफलताओं से ऐसे सीखें