By Priyanka Pal04, Apr 2024 12:43 PMjagranjosh.com
गलत व्यवहार
ऐसा व्यवहार जिसके कारण लोग आपके प्रति सम्मान खो देते हैं। सम्मान हर कोई चाहता है, हर व्यक्ति चाहता है कि वह जब भी किसी से बात करे तो दूसरे उनका सम्मान करें। आज हम ऐसी कुछ व्यवहारों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके कारण लोग आपसे बात करना बंद कर देते हैं।
बेईमानी
अपने दोस्तों से लगातार झूठ बोलना या धोखा देना। जिन्हें आप अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं, उनकी पीठ पीछे बुराई करके। उनका साथ खो देते हैं।
डिसरिस्पेक्ट
चार लोगों के सामने किसी को अपशब्द कहना, सामने वाले की बात का हमेशा उल्टा रिस्पॉन्स करना। यह छोटी - मोटी आदतें आपको दूसरों की नजरों में घिराने का काम करती हैं। अपमानजनक टिप्पणी आपको दूसरों की नजरों में हमेशा कम आंकती है।
असंगति
कई बार आपका व्यवहार दूसरों के प्रति इतना खराब होता है, कि सामने वाला तो क्या कोई भी आपसे दोस्ती नहीं करना चाहता। आपके साथ रहना लोग इसलिए भी नहीं पसंद करते क्योंकि उनको दूसरों से आपकी आदतों के बारे में पता चल जाता है।
अहंकार
जिन चीजों का आपको ज्ञान होता है उसकी वजह से आप दूसरों को खुद से कम आंकने लगते हैं। अगर कोई अपनी सोच आपके सामने रखे तो आप उसे चुप कराने की कोशिश करते हैं। हमेशा नीचा दिखाने लगते हैं और अंहकार के कारण लोग आपसे बात करना बंद कर देते हैं।
स्वार्थी
आप कई बार सिर्फ अपने काम की बात करते हैं। दूसरों से जब मतलब होता है तभी बात करना पसंद करते हैं। हमेशा सिर्फ अपने बारे में सोचने वाले लोग अक्सर स्वार्थी ही कहलाते हैं।
दूसरों को दोष देना
अपनी गलतियां बात - बात पर दूसरों पर थोपना आपको दोषी ठहरा सकता है। कई बार टीम में किया गया काम सक्सेस नहीं दिला पाता तो आप दूसरों पर आरोप लगाने लगते हैं। यह वजह बनता है आपसे दूसरे बात करना बंद कर देते हैं।
परिवर्तन
यह हम सभी जानते हैं परिवर्तन समाज का नियम है। इन नियमों को इंसान को अपनाते रहना चाहिए, तभी उसकी जीवन में तरक्की होती है।
जरूरत में साथ न देना
अगर आप एक ऐसे दोस्त हैं जो अपने दोस्त की जरूरत में उसका साथ नहीं देते। बाकि जब वह खुश रहता है तो उसे दुखी करने की कोशिश करते हैं, तो आप अच्छे मित्र नहीं हैं। हमेशा दोस्तों की जरूरत में उसका साथ देना सिखिए।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Traits That Sets Successful People Apart From Others