खुला लिया यह एक खाता, तो नहीं पड़ेगी बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक की टेंशन
By Mahima Sharan17, Nov 2024 03:22 PMjagranjosh.com
बेटियों की पढ़ाई की टेंशन
हर माता-पिता अपनी बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और शादी तक की जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। हालांकि बढ़ती महंगाई और उच्च शिक्षा का खर्च अक्सर माता-पिता को निराश और हताश कर देता है।
भारत सरकार की योजनाएं
बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, अपने पैरों पर खड़ी हों और उनकी शादी में कोई कमी न आए, इसके लिए भारत सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें सबसे कारगर योजना है सुकन्या समृद्धि योजना।
कितनी राशी जमा करें
इस योजना के तहत आप सिर्फ हजार रुपये प्रति महीने जमा करके अपनी बेटी के हर सपने को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ कैसे और कब तक उठाया जा सकता है।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि खाता बेटी के जन्म से लेकर उसके 10 साल के होने तक खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता एक परिवार में सिर्फ दो बेटियों के नाम पर खोला जा सकता है। सरकार हर तिमाही में सुकन्या समृद्धि खाते पर ब्याज दर की घोषणा करती है। यह हर तिमाही में बदल सकता है।
कहां और कैसे खोलें
आप किसी भी पोस्ट ऑफिस और अधिकृत बैंक जैसे SBI, PNB, ICICI आदि में सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
अन्य लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना एक ट्रिपल ई टैक्स छूट योजना है। इसका मतलब यह है कि इसमें निवेश की गई राशि, निवेश पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला कुल रिटर्न, सभी आयकर मुक्त हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत माता-पिता 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों का भविष्य संवार सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ