Khel Ratna Awards: खिलाड़ियों को मिलने वाले फायदों के बारे में जानिए
By Priyanka Pal04, Jan 2025 01:22 PMjagranjosh.com
खेल मंत्रालय ने 2025 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों की है। इस साल ये खेल रत्न अवॉर्ड मनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को दिया जाएगा। आज जानिए इस खेल रत्न को मिलने के बाद खिलाड़ियों को क्या फायदे मिलते हैं।
खेल रत्न
राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से बदलकर इसे भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी के नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था।
फायदे
खिलाड़ियों को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले हर खिलाड़ी को 25 लाख रुपये भी दिए जाते हैं।
राशि
पहले यह राशि सिर्फ 7.5 लाख रुपये होती थी। जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया है।
साल 2025 की लिस्ट
पेरिस ओलंपिक की पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को खेल रत्न दिया जाएगा।
हरमनप्रीत सिंह
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत सिंह ने टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
प्रवीण कुमार
पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार ने टी64 कैटेगरी की हाई-जम्प प्रतियोगिता में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उन्हें भी साल 2025 में खेल पुरस्कार दिया जाएगा।
डी गुकेश
18 साल की उम्र में डी गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। शतरंज में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।