7 ऐसे देश जिनका कल्चर पूरी दुनिया में फैला


By Priyanka Pal12, Nov 2024 02:45 PMjagranjosh.com

दुनिया के ऐसे देश जिनके कल्चर से पूरी दुनिया परीचित है, यदि आप नहीं जानते तो इन 7 देशों के कल्चर के बारे में आज इस वेब स्टोरी में जान सकते हैं।

इटली

आज जहां पूरी दुनिया नाश्ते की जगह पिज्जा खा रही है, यह पिज्जा पूरी दुनिया में पॉपुलर करने वाला देश इटली है। यह अपनी आर्ट, म्यूजिक और आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है।

फ्रांस

फैशन या रोमांस की बात जब भी आती है, तो फ्रांस को भूले नहीं भुलाया जा सकता। यहां का खाना और क्रांति से भरा इतिहास, फ्रांस का दुनिया पर बहुत गहरा असर है।

स्पेन

यहां के ला टोमाटीना फेस्टिवल की चर्चा तो पूरी दुनिया में होती है। स्पेन ने भी अपनी आर्ट और कल्चर को सहेज कर रखा हुआ है।

चीन

धर्म, दर्शन और वास्तुकला से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में चीन का इतिहास बहुत समृद्ध है। यहां की संस्कृति पूरी दुनिया में सबसे पुरानी मानी जाती है।

अमेरिका

पूरी दुनिया के लोगों को आजादी के साथ जीने के मौके देने वाला अमेरिका ने अपनी संस्कृति को इस कदर फैलाया कि आज हर देश में इसकी छाप बनी हुई है।

भारत

भारत पूरी दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां संस्कृति सबसे समृद्ध मानी जाती है। यहां के कल्चर को समझने के लिए हर साल पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

यूनाइटेड किंगडम

पूरी दुनिया यूनाइटेड किंगडम की भाषा यानी इंग्लिश में ही बोलती है। इससे इसकी सांस्कृतिक विरासत और दुनिया पर उसके असर का अंदाजा लगा सकते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is The Official Language Of Mexico?