अपने फोन में डाउनलोड करें ये 7 गवर्नमेंट ऐप


By Priyanka Pal27, Jul 2024 02:33 PMjagranjosh.com

7 गवर्नमेंट ऐप

जानिए 7 ऐसे सरकारी ऐप्स जिन्हें डाउनलोड करने के बाद आपकी रेगुलर लाइफ आसान बन सकती हैं।

1. इंडियन पुलिस ऐट योर कॉल

यह ऐप आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन की लोकेशन, फोन नंबर और थाने का रूट मैप बताने का काम करता है।

2. 112 इंडिया ऐप

इस ऐप के जरिए आप फायर ब्रिगेड, मेडिकल और दूसरी इमरजेंसी सेवाएं और मदद मांग सकते हैं।

3. उमंग ऐप

इनकम टैक्स रिटर्न, आधार कार्ड, EPFO, पासपोर्ट, गैस सिलेंडर आदि की जानकारी के लिए आप इस ऐेप को डाउनलोड कर सकते हैं।

4. BHIM ऐप

भारत सरकार का यह भीम ऐप UPI पैमेंट ऐप है। इससे आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

5. डिजिलॉकर

आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स इस ऐप में संभालकर रख सकते हैं।

6. एम परिवहन ऐप

ड्राइविंग लाइसेंस, चालान की जानकारी और RC से जुड़ी सभी तरह की जानकारी आपको इस ऐप के जरिए मिलती रहेगी।

7. myGov ऐप

इस ऐप के जरिए आप सभी सरकारी योजनाओं के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

आंगनवाड़ी में निकली भर्ती, योग्यता जानें