IAS की तैयारी के लिए जरूर पढ़े ये 8 किताबें


By Mahima Sharan06, Feb 2024 11:40 AMjagranjosh.com

यूपीएससी परीक्षा  

हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी करने का सपना देखते हैं। अगर आप भी उसी लिस्ट में आते हैं, तो आपको अभी से इस तैयारी में जुट जाना चाहिए। यहां कुछ किताबों कि लिस्ट दी गई है जो यूपीएससी की तैयारी में आपकी मदद करेगी।

इंडियन पॉलिटी

इंडियन पॉलिटी की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट किताब एम लक्ष्मीकांत की इंडियन पॉलिटी है। इस किताब में आपको देश दुनिया की सारी जानकारी सभी स्तरों के हिसाब से मिल जाएगी।

इंडियन आर्ट एंड कल्चर

भारतीय संस्कृति की जानकारी प्राप्त करने के लिए और अच्छी समझ बनाए रखने के लिए नितिन सिंघानिया की इंडियन आर्ट एंड कल्चर की किताब सबसे बेस्ट है।

इकोनॉमिक्स

यूपीएससी के GS-3 के एग्जाम में इकोनॉमिक्स से काफी सवाल आते हैं। ऐसे में इसे सभी एंगल से कवर करने के लिए रमेश सिंह की इंडियन इकोनॉमी की किताब चुन सकते हैं।

 एटलस

जियोग्राफी को अच्छे से समझने के लिए एटलस आपकी मदद कर सकता है। आप ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस को चुन सकते हैं।

मॉडर्न हिस्ट्री

यूपीएससी परीक्षा में ज्यादातर सवाल मॉडर्न हिस्ट्री से पूछे जाते हैं। इसलिए हिस्ट्री कि डिटेल नॉलेज पाने के लिए ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया बाय राजीव अहीर की बुक चुनें।

एनवायरमेंट और इकोलॉजी

एनवायरमेंट और इकोलॉजी के सिलेबस को अच्छी तरह से कवर करने के लिए आप डॉक्‍टर रवि अग्रहरि की मैकग्रा हिल बुक जरूर पढ़ें।

इंडिया ईयर बुक

इंडिया ईयर बुक भारत सरकार के द्वारा प्रकाशित की गई है। इस किताब से कई सारे सवाल यूपीएससी परीक्षा में पूछे जाते हैं।

जियोग्राफी

अगर आप जियोग्राफी को सही ढंग से पढ़ना और समझना चाहते हैं, तो आपको गोह चेंग लेओंग के द्वारा प्रकाशित बुक सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी की किताब चुननी चाहिए।

JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 2 का एग्जाम शेड्यूल बदला