best books of upsc ias preparation


By Mahima Sharan18, Jun 2023 12:33 PMjagranjosh.com

यूपीएससी की किताबें

यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अधिकतम सही किताबों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आईए जानते हैं यूपीएससी की तैयारी के लिए कोन सी किताब बेस्ट है।

रामचंद्र गुहा

भारत में पिछले कुछ वर्षों में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए यह किताब बेहद ही जरूरी है। UPSC की तैयारी के लिए अधिकांश इतिहास इस पुस्तक में मौजूद है।

एनसीईआरटी बुक्स

यूपीएससी की तैयारी के लिए NCERT की किताबें सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। इस किताब से परीक्षा के मूल आधारों और जरूरी विषयों का पता चलता है।

एम लक्ष्मीकांत: राजनीति

यूपीएससी परीक्षा के लिए इस किताब को आईएएस उम्मीदवारों को निश्चित रूप से अपने बुक्स लिस्ट में रखना चाहिए। इससे राजनीति का अच्छा ज्ञान मिलता है।

रमेश सिंह: अर्थव्यवस्था

यूपीएससी परीक्षा के लिए रमेश सिंह और लक्ष्मीकांत दोनों की किताबें बहुत जरूरी है। इस किताब से भारत के अर्थव्यवस्था के बारे में जानने का मौका मिलता है।

डीडी बसु: संविधान

यूपीएससी परीक्षा के लिए आधुनिक इतिहास, अर्थव्यवस्था और राजनीति के मूल अध्ययनों के बारे में गहराई से जानने के लिए आप डीडी बसु को चुन सकते हैं।

बिपिन चंद्र: स्वतंत्रता

स्पेक्ट्रम बुक्स सिविल सर्विसेज जैसी कुछ किताबों को छोड़कर, यह आधुनिक भारतीय इतिहास की सबसे अच्छी किताब है जिसे आप UPSC की तैयारी के लिए पढ़ सकते हैं।

दूसरी एआरसी रिपोर्ट

नीति निर्माण की दुनिया में गहराई से जानने का सबसे अच्छा तरीका। यहां आप देश की अधिकांश बुनियादी अवधारणाओं के बारे में आसानी से समझ सकते हैं।

Career Options: मोटी सैलरी के लिए करें ये कोर्स