याददाश्त और सोच में होगा सुधार, करें ये 7 ब्रेन एक्सरसाइज


By Mahima Sharan29, May 2024 06:00 PMjagranjosh.com

तेज दिमाग

दिमाग हमारे शरीर महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह कई शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है। मस्तिष्क ही शरीर के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त सूचनाओं को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है और शरीर को कार्यशील बनाता है। इसलिए यहां कुछ खास फिजिकल एक्टिविटी के बारे में बताया गया है, जो दिमाग को शार्प बनाएंगे-

मेडिटेशन

ध्यान में आमतौर पर शांत, नियंत्रित तरीके से ध्यान केंद्रित करना शामिल होता है। ध्यान करने से मन और शरीर दोनों को कई लाभ मिलते हैं। ध्यान मस्तिष्क में सूचनाओं की क्षमता को बढ़ाता है।

विज़ुअलाइज़ेशन

विज़ुअलाइज़ेशन में मस्तिष्क प्राप्त जानकारी के आधार पर कल्पना करता है। मन में ये छवियां चित्रों या एनिमेटेड दृश्यों के रूप में हो सकती हैं। ये तस्वीरें मन को खुश कर सकती हैं। आप अपने दैनिक जीवन में आसानी से विज़ुअलाइज़ेशन का अभ्यास कर सकते हैं।

क्रॉसवर्ड पजल

हम सभी ने बचपन में पहेलियां जरूर सुलझाई होंगी। ये पहेलियां आपकी बुद्धि को तेज करती हैं। क्रॉसवर्ड पहेलियां एक लोकप्रिय गतिविधि है जो मस्तिष्क के फिजिकल एक्टिव करती है।

चेस खेलना

शतरंज जैसी गतिविधियां आपके दिमाग और बुद्धि को तेज करती हैं। यह आपकी याददाश्त में सुधार करते हैं और प्राप्त जानकारी को शरीर के हर हिस्से तक तेजी से पहुंचाने में भी मदद करते हैं।

नियमित व्यायाम करना

नियमित शारीरिक गतिविधियां दिमाग और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होती हैं। यह फिजिकल एक्टिविटी किसी भी प्रकार हो सकती है। आप मॉर्निंग वॉक, योग, एक्सरसाइज किसी भी व्यायाम को शामिल कर सकते हैं।

डांस करना

डांस भी व्यायाम का एक रूप है, जो आपको न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लय और संतुलन के साथ शामिल करता है। इससे एक्रागता बढ़ती है।

आपकी हॉबी

कोई नया शौक चुनना और उसे करना आपको मानसिक रूप से सक्रिय बनाता है और आपके मस्तिष्क का नए तरीकों से व्यायाम करता है।

इन एक्सरसाइज के मदद से आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

रोजमर्रा की ये 8 आदतें, जो बदल सकती हैं आपका जीवन