ये 5 बौद्ध अभ्यास आपको हमेशा रखेंगे खुश और पॉजिटिव


By Mahima Sharan06, Sep 2024 10:00 AMjagranjosh.com

बौद्ध अभ्यास

बौद्ध अभ्यास आपके मन को फ्री करने की एक तकनीक है। यह आपके मन को शांत और आराम देता है। यहां ऐसे ही 5 बौद्ध अभ्यास के बारे में बताया गया है-

सही दिनचर्या

दिन के लिए एक सही दिनचर्या बनाए रखने का प्रयास करें। हर दिन एक ही समय पर जागें और सोएं। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।

माइंडफुलनेस का अभ्यास करें

चलते, खाते, सोते और अलग-अलग एक्टिविटी करते समय माइंडफुलनेस का अभ्यास करें। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें।

छोटे ब्रेक

अपनी दिनचर्या से नियमित रूप से छोटे ब्रेक लें। इससे आपके कार्य करने की क्षमता तेजी से बढ़ती है साथ ही आप खुद को अधिक रचनात्मक पाएंगे।

स्वच्छ आहार

पेट का सीधा कनेक्शन हमारे मस्तिष्क से होता है। अगर आप अपने दिमाग को लचीला और क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो सही आहार लेना बेहद ही जरूरी है।

ध्यान

अपने मन को शांत करने के लिए योग, ध्यान और श्वास अभ्यास का अभ्यास करें। ध्यान विश्राम में मदद करेगा और एकाग्रता बढ़ाएगा।

आप अपने मन और शरीर को शांत करने के लिए हर दिन इन बौद्ध तकनीकों का अभ्यास कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Why Self-Discipline Is The Key To Success?