12वीं के बाद साइंस वालों के लिए बेस्ट हैं ये करियर ऑप्शन
By Mahima Sharan30, Jan 2025 12:05 PMjagranjosh.com
साइंस स्ट्रीम वाले बच्चों के लिए सही करियर
साइंस लेने के बाद सबसे अच्छी नौकरी आपकी रुचियों और स्किल पर निर्भर करती है। साइंस के छात्रों के लिए यहां कुछ अच्छे और बेस्ट नौकरियों के बारे में बताया गया है-
डेटा साइंटिस्ट
अगर आपको डेटा के साथ खेलना पसंद है, तो आप इसे करियर के रूप में चुन सकते हैं। यहां आपको डेटा को एनालाइज करना और मशीन लर्निंग मॉडल बनाने का मौका मिलता है।
मशीन लर्निंग इंजीनियर
एआई के आने के बाद से मशीन लर्निंग इंजीनियर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसमें मशीन लर्निंग मॉडल और AI रिसर्च पर काम करने का मौका मिलता है।
डेटा इंजीनियर
डेटा आर्किटेक्चर और पाइप लाइन डिजाइन के तौर पर काम कर के आप मोटी कमाई कर सकते हैं।
केमिस्ट
केमिकल प्रॉपर्टी और रिएक्शन पर काम करना खुद में एक बड़ी बात है। अगर आपको केमिकल का ज्ञान है, तो इस सेक्टर में एक शानदार करियर बना सकते हैं।
डॉक्टर, सर्जन, या डेंटिस्ट
स्वास्थ्य सेवा में काम करें और दूसरों की मदद करें। बता दें कि यह एक ऐसा सेक्टर है, जहां कभी भी नौकरियों की कमी नहीं होती। आप चाहे तो अपना खुद का एक क्लिनिक भी खोल सकते हैं।
इन करियर ऑप्शन के साथ आप एक शानदार करियर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Storytelling के हुनर के लिए ये शानदार हैं करियर ऑप्शन