12वीं के बाद सिविल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉलेज
By Mahima Sharan03, Apr 2025 12:07 PMjagranjosh.com
सिविल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट कॉलेज
12वीं के बाद कई छात्र सिविल इंजीनियरिंग की ओर अपना रूख कर लेते हैं। हालांकि अब सबसे बड़ी बात यह आती है कि कौन से कॉलेज पढ़ाई करें? क्योंकि कॉलेज पर ही यह निर्भर करता है कि आपकी नौकरी किस कंपनी में लगती है और कितनी सैलरी मिलेगी। आज हम आपको सिविल इंजीनियरिंग के कुछ बेस्ट कॉलेजों के बारे में बताएंगे-
आईआईटी रुड़की
आईआईटी रुड़की सिविल इंजीनियरिंग की पहली पसंद है। इसे भारत के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि यहां से पासआउट बच्चे आप करोड़ों की नौकरी कर रहे हैं।
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी दिल्ली अपने रिसर्च स्किल के लिए जाना जाता है। यहां की प्लेसमेंट करोड़ों में होती है। एक बार एडमिशन मिलने के बाद आप अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं।
आईआईटी बॉम्बे
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे सिविल इंजीनियरिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह यूनिवर्सिटी जेईई पास आउट छात्रों की पहली पसंद है।
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है, खासकर सिविल इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बहुत शानदार रहा है।
आईआईटी मद्रास
आईआईटी मद्रास छात्रों के लिए बेस्ट कॉलेजों में से एक है। यह शानदार फैकल्टी, स्टूडेंट्स कम्युनिटी के लिए जाना जाता है, जो सिविल इंजीनियरिंग एक्सीलेंस के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेस्ट सैलरी वाली नौकरियां मिलती है।
आप भी इन कॉलेज से पढ़ाई कर के एक शानदार करियर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ