बेस्ट हैं मुंबई के ये कॉलेज, संवर जाएगा भविष्य


By Mahima Sharan24, May 2024 02:59 PMjagranjosh.com

मुंबई के टॉप कॉलेज

12वीं कक्षा के बाद कॉलेज चुनना एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय होता है। आपके द्वारा चुना गया कॉलेज आपके भविष्य के करियर और जीवन पर बड़ा प्रभाव डालेगा। इसलिए आज हम मुंबई के टॉप कॉलेजों कि लिस्ट लेकर आए हैं-

मुंबई विश्वविद्यालय

मुंबई विश्वविद्यालय, जिसे पहले बॉम्बे विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था, भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां सभी ग्रेजुएशन कोर्स उपलब्ध है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक है। यहां पढ़ने का सपना लाखों उम्मीदवार देख रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे विभिन्न कोर्स प्रदान करता है।

रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान

IICT भारत के प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना 1941 में हुई थी।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च भारत के टॉप संस्थानों में से एक है, जो विशेष रूप से साइंस के क्षेत्र में एक्सपर्ट है।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज भारत का एक प्रमुख शिक्षण और अनुसंधान संस्थान है। यह सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान प्रदान करता है।

इन कॉलेजों में एडमिशन लेकर आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

ये हैं 5 ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां, नहीं पड़ेगी डिग्री की जरूरत