World Elephant Day 2024: भारत में हाथियों के लिए बेस्ट रिजर्व कौन से हैं?
By Priyanka Pal12, Aug 2024 12:00 PMjagranjosh.com
विश्व हाथी दिवस 2024
हाथियों का संरक्षण बढ़ाने के लिए हर साल दुनियाभर में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत में हाथियों के लिए बेस्ट रिजर्व के बारे में।
1. बांदीपुर नेशनल पार्क, कर्नाटक
इस रिजर्व को सन् 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल किया गया था। यहां हाथी प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह उद्यान लगभग 874 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
2. मुदुमलाई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, तमिलनाडु
इसका क्षेत्रफल लगभग 321 वर्ग किलोमीटर है, नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। यहां काफी संख्या में हाथी निवास करते हैं।
3. वायानाड वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, केरल
यह सेंचुरी भी नीलगिरी बायोस्फीयर का हिस्सा है। केरल की यह सेंचुरी जैव विविधता के लिए जानी जाती है। जिसमें काफी हाथी रहकर अपना जीवन बिता रहे हैं।
4. काज़ीरंगा नेशनल पार्क, असम
यह एक सींग वाला गैंडा के लिए जाना जाता है, काज़ीरंगा लगभग 1,070 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह हाथियों सहित विभिन्न प्रजातियों के लिए जाना जाता है।
5. मानस नेशनल पार्क, असम
यूनेस्को विश्व धरोहर में इसे स्थान हासिल है, यह लगभग 950 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह मानस टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।
6. राजाजी नेशनल पार्क, उत्तराखंड
नेशनल पार्क शिवालिक पर्वतमाला में फैला हुआ है, इसी के साथ इसे उत्तरी भारत में जंगली हाथियों की सबसे बड़ी आबादी निवास करती है।
7. जिम कॉर्वेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्घान जो कि समृद्ध और विविध आवास प्रदान करता है। यहां आपको हाथी के साथ - साथ बाघ और अन्य जीव आपको देखने के लिए मिल सकते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
7 Amazing Facts About Neptune That Will Leave You Shocked