मुंबई के इन 5 यूनिवर्सिटी में ले लिया एडमिशन, तो सेट हो जाएगी लाइफ
By Mahima Sharan24, Mar 2024 12:50 PMjagranjosh.com
बोर्ड एग्जाम
लगभग सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के कगार पर है। एग्जाम खत्म होते ही बच्चे बेस्ट कॉलेजों की खोज में जुट जाते हैं। कोई अपने ही देश में रहकर पढ़ना चाहते हैं, तो कोई बाहर जाकर।
बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज
अगर आप भारत से इंजीनियरिंग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम यहां मुंबई के कुछ बेसट इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट लेकर आए हैं। ये कॉलेज आपको एडमिशन के साथ 100 परसेंट प्लेसमेंट की गारंटी देते हैं।
आईआईटी मुंबई
भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर है। इस कोर्स की फीस 2 लाख 29 हजार है। यहां पढ़ना बच्चों का सपना होता है क्योंकि 100 में से 99 प्रतिशत बच्चों को अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलती है।
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी
इस कॉलेज की फीस 85 लाख है। भारत के 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह 24 वे स्थान पर आता है। यहां से भी बच्चों को अच्छी प्लेसमेंट मिलती है।
थैडोमल शाहनी इंजीनियरिंग कॉलेज
इस कॉलेज की फीस 1 लाख 25 हजार है। यहां से छात्रों को आसानी से 10 हजार से 1 लाख तक की सैलरी वाली नौकरियां मिल जाती है।
वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट
यह कॉलेज भी बच्चों की दूसरी पसंद है। यहां चार साल के इंजीनियरिंग कोर्स की फीस 85 लाख है। बच्चों को प्लेसमेंट के भी काफी अच्छे अवसर प्रदान किए जाते हैं।
MPSTME कॉलेज
अगर आप अपनी पढ़ाई के लिए अच्छा-खासा बजट रखते हैं, तो यह कॉलेज बेस्ट ऑप्शन है। इस कॉलेज भी फीस 3 लाख 50 हजार है। इस कॉलेज से बच्चों को 22 लाख तक की पैकेज मिली है।
अगर आप भी मुंबई के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Scientific Proven Ways To Learn A New Language Fast