बिना JEE स्कोर के इन 8 इंस्टूट्यूट में ले सकते हैं एडमिशन
By Priyanka Pal14, Feb 2024 04:16 PMjagranjosh.com
बिना JEE स्कोर के मिलेगा एडमिशन
NTA ने अभी BTech कोर्सेस के लिए कैंडिडेट्स के स्कोरकार्ड जारी किए हैं। JEE Mains सेशन 2 एग्जाम होने के बाद ही ऑल इंडिया रैंक जारी किए जाएंगे। आगे जानिए उन सभी कॉलेज के बारे में जहां आप बिना JEE स्कोर के एडमिशन ले सकते हैं।
जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
इस संस्थान में आर्ट्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और साइंस स्ट्रीम पढ़ाई जाती है। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में टोटल 16 UG कोर्स, 35 PG कोर्स और PhD कोर्स भी कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए WBJEE देना जरूरी है।
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
यह एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट है। आप यहां सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे 46 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में UG कोर्स कर सकते हैं। लेकिन, इन कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए कंप्यूटर बेस्ड VITEEE एंट्रेंस एग्जाम देना जरूरी है।
अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
यहां से जियो इन्फॉर्मेटिक्स, मरीन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, टेक्सटाइल, फैशन और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एडमिशन ले सकते हैं। इन डिपार्टमेंट्स में PG कोर्सेज भी कर सकते हैं।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पिलानी
इस इंस्टूट्यूट में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में कम से कम 75% स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में BITSAT एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन ले सकते हैं।
SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई
यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, लॉ, एग्रीकल्चरल साइंसेज, मेडिसिन, नर्सिंग जैसे 6 स्ट्रीम में पढ़ाई कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट से पांच साल के इंटीग्रेटेड बैचलर्स कोर्स और मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए SRMJEE देना जरूरी है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
यहां फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। इस कॉलेज में BTech कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए AMUEEE एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है। वहीं, MTech कोर्सेज में GATE के जरिए भी एडमिशन ले सकते हैं।
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल साइंसेज, भुवनेश्वर
यूनिवर्सिटी में साइंस एंड इंजीनियरिंग, लॉ एंड मैनेजमेंट, मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ जैसे 6 स्कूल हैं। इंस्टीट्यूट में UG और PG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए KIITEE एंट्रेंस टेस्ट देना जरूरी है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, कपूरथला
यूनिवर्सिटी के BTech प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए LPUNEST एग्जाम दे सकते हैं। इसके अलावा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स कॉम्बिनेशन के साथ कम से कम 60% होना चाहिए।
ऐसी ही एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
8 Proven Psychology Hacks For Students To Overcome Fear