12वीं के बाद इन क्षेत्र में करें बीटेक, मिलेंगे शानदार मौके
By Mahima Sharan03, Aug 2023 10:36 AMjagranjosh.com
12वीं के बाद
12वीं के बाद छात्रों के पास करियर चुनने के कई सारे रास्ते होते है इन्हीं में से एक है बीटेक।
लाखों की कमाई
छात्र बीटेक करके लाखों रुपये की नौकरी पा सकते हैं वहीं, इस क्षेत्र में एक नहीं बलिक अनेक विकल्प खुल जाते हैं। आप अपनी पसंद की नौकरी चुन सकते हैं।
करियर ऑप्शन
आइए जानते हैं कि आजकल बीटेक के किस क्षेत्र में लोगों का क्रेज बढ़ रहा है और सबसे ज्यादा पैकेज कौन क्षेत्र ऑफर करता है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
बीटेक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग सबसे अच्छा क्षेत्र माना जाता है। इस इंडस्ट्री में आईआईटी से करोड़ों डॉलर का प्लेसमेंट आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही एनआईटी से पढ़कर निकले सैकड़ों-हजारों छात्रों के पैकेज भी हैं।
कंप्यूटर विज्ञान
कंप्यूटर विज्ञान के प्रति लोगों का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता नजर आ रहा है। इस फील्ड से बीटेक करने वालों को बेहद ही अच्छी सैलरी मिलती है। यह लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अच्छा सौदा माना जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग
बी.टेक के छात्रों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग का क्षेत्र भी बहुत अच्छा और ढेरों पैसे कमाने का बेहतरीन मौका है।
जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग
बैचलर ऑफ ट्रेड इन बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद छात्र अच्छा सैलरी उठा सकते हैं। इस इंडस्ट्री में डिमांड भी बढ़ती जा रही है।
अंतरिक्ष इंजीनियरिंग
अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एयरोस्पेस इंजीनियरिंग बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। अगर आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की कोर्स पूरी करते हैं, तो आपको कम से कम 50 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पैकेज भी अच्छे हैं। एनआईटी से क्वालिफाइड छात्रों को करीब 20 लाख रुपये तक का पैकेज आसानी से मिल जाता है।
8 Worst Resume Mistakes And How To Avoid Them, Check Out!