By Priyanka Pal30, Mar 2024 05:55 PMjagranjosh.com
फैशन डिजाइनिंग
अगर आप 12वीं के बाद फील्ड का चुनाव करने में कंफ्यूज हो रहे हैं, तो फैशन और डिजाइनिंग में करियर बना सकते हैं। आज हम आपको देश के 8 फैशन डिजाइनिंग कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंस्टीट्यूटट्स वस्त्र मंत्रालय के अंडर आते हैं।
रायबरेली, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
12वीं के बाद UG कोर्सेज में NIFTEE एग्जाम के जरिए और ग्रेजुएशन के बाद PG कोर्सेज में NIFTEE PG के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। इसमें आप बैचलर्स ऑफ डिजाइन और MDes यानी मास्टर्स ऑफ डिजाइन प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
बेंगलुरु, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
NIFT बेंगलुरु में टेक्सटाइल डिजाइन, निटवियर डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन, फैशन मैनेजमेंट स्टडीज आप यहां से कर सकते हैं। इसी के साथ मास्टर्स ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर्स ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।
मुंबई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
यहां से आप UG और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज कर सकते हैं। इसके अलावा फैशन फिट एंड स्टाइल और फैशन आंत्रप्रेन्योरशिप में डिप्लोमा कर सकते हैं।
कोलकाता, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
यहां अंडर ग्रेजुएट कोर्स में अप्लाय करनेवाले कैंडिडेट्स को सिर्फ क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट देना होता है। तो वहीं, PG के लिए अप्लाय कर रहे कैंडिडेट्स को जनरल एबिलिटी टेस्ट देना भी जरूरी है।
हैदराबाद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
12वीं के बाद NIFT एंट्रेंस एग्जाम और ग्रेजुएशन के बाद NIFT PG क्रैक करना जरूरी है। यहां रेगुलर UG और PG कोर्सेज के अलावा PhD और कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा ब्रिज कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं।
चेन्नई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
यहां से आप फैशन टेक्नोलॉजी, लेदर डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं।
गांधीनगर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
यहां से आप 4 साल का BDes, BFT और फैशन टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और डिजाइन में मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। यहां 12वीं के बाद UG कोर्सेज में NIFT एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन ले सकते हैं।
दिल्ली, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी
NIFT दिल्ली देश का टॉप फैशन इंस्टीट्यूट की लिस्ट में शुमार है। यहां से आप 4 साल का BDes , BFTech, MDes, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत में शिक्षित युवाओं के बेरोजगार होने की संभावना है ज्यादा