महिलाओं के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है ये 5 स्कीम
By Mahima Sharan07, Aug 2024 04:29 PMjagranjosh.com
महिलाओं के लिए बेस्ट स्कीम
भारत सरकार महिलाओं के हित में कई सारी योजनाएं निकलती रहती है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और भारत की महिलाएं अपने पैर पर खुद खड़ी हो सकें। यहां कुछ सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
पीएम मुद्रा लोन योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना महिलाओं को अपना बिजनेस खोलने में मदद करती है। इसके तहत आप कम ब्याज पर आसानी से 10 लाख तक का लोन ले सकती हैं।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
केंद्र सरकार के इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु से महिलाएं 2 लाख तक की इन्वेस्टमेंट कर सकती हैं। यह निवेश 2 साल में मैच्योर हो जाता है।
महिला कोइर स्कीम
यह स्कीम नारियल इंडस्ट्री की महिलाओं को ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने का मौका देता है। साथ ही ट्रेनिंग में भाग लेने वाली महिलाओं को 3000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाते हैं।
महिला समृद्धि योजना
महिला समृद्धि योजना के तहत भारत की महिलाओं को 1.40 लाख तक का लोन ले सकती हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है, जिनके घर की सालाना कमाई 3 लाख रुपए से कम है।
फ्री सिलाई मशीन योजना
इस योजना की शुरुआत सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर बनाने के लिए की है। इस योजना का लाभ वे महिलाएं उठा सकती हैं, जिनके घर की मासिक आय 12,000 से कम है।
ये सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ