12वीं के बाद कॉलेज को कहें टाटा, इन डिप्लोमा कोर्स से मिलेगा लाखों का पैकेज


By Mahima Sharan08, Aug 2024 11:54 AMjagranjosh.com

बेस्ट डिप्लोमा कोर्स

12वीं के बाद ज्यादातर छात्रों का रुझान कॉलेज की तरफ होता है। लेकिन, कॉलेज का समय लंबा होता है इसलिए यहां कुछ डिप्लोमा कोर्स की लिस्ट दी गई है जो आपका भविष्य संवार सकती है। बता दें कि इन डिप्लोमा कोर्स की मदद से आप आसानी से लाखों की कमाई कर सकते हैं।

डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस

कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा करना सबसे लोकप्रिय कोर्स में एक है। इसमें आपको कई सारी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने का मौका मिलता है। साथ ही इसके बाद आपको मोटी कमाई करने के मौका मिलता है।

बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा

बिजनेस मैनेजमेंट में करियर बनाना आपके लिए बेस्ट करियर साबित हो सकता है। इसमें आपको प्लानिंग, ऑर्गेनाइजिंग, एग्जीक्यूशन सीखने का अवसर मिलता है।

होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा

बढ़ते टूरिज्म के कारण इस क्षेत्र में लोगों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आप 3 से 6 महीने में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर के अपना भविष्य बना सकते हैं।

नर्सिंग में डिप्लोमा

मरीजों का ध्यान रखने के लिए नर्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए आज इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। बता दें कि कोरोना के बाद से डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों की भी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

एनीमेशन और मल्टीमीडिया में डिप्लोमा

मूवीज़, वीडियो, विज्ञापनों के दौर में इस सेक्टर में लोगों की डिमांड लगातर बढ़ रही है। एनीमेशन और मल्टीमीडिया में डिप्लोमा कर के आप किसी भी सेक्टर में आसानी से जॉब पा सकते हैं। आज के समय में हर क्षेत्र में ऐसे क्रिएटिव लोगों की डिमांड है।

बिना कॉलेज जाएं भी आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

8 Easy Ways for Freshers to Get an Internship Without Experience