Best Internship 2024: कॉलेज स्टूडेंट और ग्रेजुएट के लिए बेस्ट इंटर्नशिप
By Priyanka Pal02, Mar 2024 01:46 PMjagranjosh.com
बेस्ट इंटर्नशिप 2024
अगर आप आने वाली किसी भी इंटर्नशिप के बारे में जानना चाहते हैं, तो आगे बताए जा रही जानकारी सभी कॉलेज स्टूडेंट और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी काम की हो सकती है। इन इंटर्नशिप के जरिए आप अपनी स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं।
गवर्नमेंट इंटर्नशिप
गवर्नमेंट ऑफ इंडिया अपनी अलग - अलग मिनिस्ट्री के अंदर पूरे साल में बहुत सी इंटर्नशिप निकालती है। उनमें जनरली 20 से 50 इंटर्न हरेक मिनिस्ट्री के लिए हायर किए जाते हैं। जिसमें कुछ इंटर्नशिप ऑनलाइन, ऑफलाइन होती हैं। इसमें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी अलग होता है। किसी में स्टाइपेंड दिया जाता है तो, कई अनपेड होती हैं।
हर महिने वाली इंटर्नशिप
नीति आयोग, NCGG और SECI की ओर से जारी की जाने वाली इंटर्नशिप हर महिने ओपन होती हैं। जिसमें आप महिने की 1 से 10 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
TULIP इंटर्नशिप
ये इंटर्नशिप पूरा साल ओपन होती है और अलग - अलग स्टेट, म्युनिसिपेलिटी के लिए अलग टाइम पर ओपन की जाती हैं।
NHRC इंटर्नशिप
ये एक ऐसी इकलौती इंटर्नशिप है जो ऑनलाइन होती और सिर्फ 15 दिनों के लिए होती है। जिसे गवरमेंट ऑफ इंडिया की ओर ओपन किया जाता है। इसमे शॉर्ट और लॉन्ग दोनों इंटर्नशिप होती हैं।
MEA इंटर्नशिप
मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की इस इंटर्नशिप को दो टर्म में ऑफर किया जाता है। वो भी अलग - अलग स्टेट के लिए। उनकी एक टर्म स्टार्ट होती है अप्रैल से सितंबर की जिसमें जारी किए गए स्टेट के स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। वहीं दूसरी टर्म अक्टूबर से मार्च तक की जिसमें बचे हुए स्टेट के स्टूडेंट को कवर किया जाता है।
DPIIT इंटर्नशिप
ये भी दो टर्म में ऑफर की जाती है। जिसमें पहला टर्म होता है मार्च से अप्रैल का और दूसरा टर्म शुरू होता है सितंबर से अक्टूबर तक का।
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप
इस इंटर्नशिप को मई में ओपन किया जाता है। इस में अप्लाई करने के लिए आपको पहले से ही वेबसाइट पर जाकर चेक करना चाहिए।