स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऑनलाइन कोर्स, सेट हो जाएगी लाइफ


By Mahima Sharan22, Oct 2024 05:31 PMjagranjosh.com

ऑनलाइन कोर्स

इन दिनों शिक्षा और नौकरियों के चलन में काफी बदलाव आया है। अब उच्च शिक्षा के लिए भी छात्र जॉब ओरिएंटेड कोर्स को प्राथमिकता देते हैं। इससे उनके प्रोफेशनल स्किल्स का विकास होता है और प्रोजेक्ट में भी मदद मिलती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऑनलाइन कोर्स लेकर आए हैं, जिसे करने के बाद आपकी लाइफ सेट हो जाएगी।

डिजिटल मार्केटिंग कोर्स

यह 4 से 6 महीने का कोर्स है, जिसे आप हबस्पॉट एकेडमी, गूगल एनालिटिक्स एकेडमी से कर सकते हैं। इसे करने के बाद आप आसानी से डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर काम कर सकते हैं।

डेटा साइंस कोर्स

यह कोर्स 6 से 12 महीनों का है, जिसे आप कोर्सेरा, एडएक्स, आईआईटी बॉम्बे से कर सकते हैं। एक साल का यह कोर्स आपको डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिटिक्स स्पेशलिस्ट बनने का मौका देता है।

वेब डेवलपमेंट कोर्स

वेब डेवलपमेंट 3-6 महीने का कोर्स है, जिसे आप कोडेकेडमी और फ्री कोड कैंप से कर सकते हैं। इसे करने के बाद आपको वेब डेवलपर और फ्रंट-एंड डेवलपर के तौर पर नियुक्त किया जाता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स

आज के समय में एआई सबसे डिमांडिंग कोर्स में से एक है। एआई के इस कोर्स को आप स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, एमआईटी से कर सकते हैं। यह 6-12 महीने का कोर्स है, जो पूरे तरीके से आपके जिंदगी को बदल सकती है। इस कोर्स के जरिए आपको एआई इंजीनियर और मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट बनने का मौका मिलता है।

साइबर सिक्योरिटी कोर्स

बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए साइबर सिक्योरिटी की डिमांड में तेजी से उछाल आया है। अगर आप 6-12 महीने के इस कोर्स को कर लेते हैं, तो कभी भी जॉब के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सिस्को अकादमी, कॉम्प्टिया सिक्योरिटी+ पर यह कोर्स आसानी से उपलब्ध है।

ये 5 ऑनलाइन कोर्स आपका जीवन पूरी तरह से बदल सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

स्टूडेंट केे लिए खुश रहने के बेशुमार तरीके