LLB करने के लिए भारत के टॉप 7 कॉलेज


By Priyanka Pal05, Aug 2024 10:49 AMjagranjosh.com

टॉप 7 लॉ कॉलेज

जानिए देश के टॉप 7 लॉ कॉलेजों के बारे में, जहां जाकर आप लॉ की डिग्री के साथ एक अच्छे वकील बन सकते हैं।

1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी

बेंगलुरु में मौजूद इस कॉलेज की रैंक देश में पहली है, यहां क्लैट के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी वकालत की पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह कॉलेज आपके लिए बेस्ट है।

2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी

5 साल के LLB कोर्स के लिए आप दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। यह स्टेट यूनिवर्सिटी है, यहां से आपको 10 से 16 लाख रुपये की प्लेसमेंट मिलती है।

3. नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ

हैदराबाद के इस यूनिवर्सिटी से आप लॉ की पढ़ाई कर सकते हैं और अपने वकील बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं। यहां से आपको 7 से 15 लाख रुपये तक का प्लेसमेंट मिल सकता है।

4. वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुर्डिशियल साइंस​

5 साल की वकालत की पढ़ाई के लिए वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुर्डिशियल साइंस में भी एडमिशन ले सकते हैं।

5. जामिया मिल्लिया इस्लामिया

अगर आप 12वीं पास हैं और 5 साल की वकालत करना चाहते हैं, तो यह कैम्पस आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

6. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल

पुणे के इस लॉ स्कूल से आप लॉ की डिग्री ले सकते हैं, इसी के साथ 8 से 18 लाख रुपये तक का कैंपस प्लेसमेंट ले सकते हैं।

7. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी

गांधीनगर के इस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट 8 से 11 लाख रुपये तक का मिलता है। इसी के साथ लॉ की डिग्री ले सकते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Sunil Grover’s Impressive Educational Qualification And Career