छात्रों के लिए बेस्ट हैं ये 5 मेंटल डिटॉक्स स्ट्रेटजी


By Mahima Sharan01, Sep 2024 01:57 PMjagranjosh.com

मेंटल डिटॉक्स

मेंटल क्लियरिटी बनाए रखने, तनाव कम करने और सेहत में सुधार करने के लिए छात्रों के लिए मेंटल डिटॉक्स बहुत ज़रूरी है। इससे दिमाग तेज रफ्तार में काम करता है।

डिजिटल डिटॉक्स

स्क्रीन टाइम कम करने के लिए डिजिटल डिवाइस से नियमित रूप से ब्रेक लें। इससे मेंटल क्लियरिटी और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

हेल्दी डाइट

मेंटल फिटनेस के लिए जंक फूड से बचें। फलों और सब्जियों से भरपूर भोजन चुनें। चिंता और मूड स्विंग को कम करने के लिए कैफीन और चीनी को भी लिमिट करें।

क्रिएटिविटी आउटलेट

राइटिंग, ड्राइंग या म्यूजिक जैसी क्रिएटिव एक्टिविटियों को जीवन का हिस्सा बनाएं। ये आउटलेट फिलिंग्स को एक्सप्रेस करने, तनाव को कम करने और उपलब्धि की भावना प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

माइंडफुलनेस और मेडिटेशन

तनाव कम करने और फोकस को बेहतर बनाने के लिए माइंडफुलनेस और मेडिटेशन का अभ्यास करें। यह दिमाग को साफ़ करने और भावनात्मक सेहत को बढ़ाने में मदद करता है।

शारीरिक व्यायाम

एंडोर्फिन के स्तर को बढ़ाने और तनाव को कम करने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि में शामिल हों।

इन टिप्स की मदद से आप खुद को मेंटल डिटॉक्स रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Top 6 Tips To Increase Your Child’s Interest In Careers