Revision Tips: एग्जाम के लिए इन 5 तरीकों से करें रिवीजन
By Priyanka Pal29, Jan 2024 05:50 PMjagranjosh.com
बोर्ड एग्जाम
किसी भी तैयारी के लिए जरूरी है उसके लिए प्रैक्टिस करना। अब सभी स्टूडेंट के बोर्ड एग्जाम सिर पर हैं, और हर बच्चा 80 - 90 पर्सेंट मार्क्स के साथ पास होना चाहते हैं। आगे जानिए आप किन तरीकों से बढ़िया रिवीजन कर सकते हैं।
कैसे करें पढ़ाई
किसी भी एग्जाम को क्रेक करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उसको पढ़ने का तरीका। जो स्टूडेंट पढ़ाई सिर्फ बोर्ड एग्जाम में शुरू करते हैं तो वह सिर्फ पास होने के लिए पढ़ते हैं। लेकिन आप ठीक से पढ़ाई करेंगे तो ऐवरेज से टॉपर भी बन सकते हैं।
सही तरीका
अगर आपको पता है कि एग्जाम में पढ़ने का सही तरीका क्या है? कैसे रिवीजन करना है, क्या याद करना है? क्या छोड़ना है? इससे एग्जाम में नंबर लाना आसान हो जाता है।
प्लेनिंग करें
एग्जाम के 1 या दो दिन पहले सब कुछ रिवाइज करने से कंफ्यूजन बढ़ सकती है। इसलिए इस बात पर फोकस करें की आपको किस चैप्टर पर कितना ध्यान देना है। उसी हिसाब से रिवीजन करना शुरू करें।
जगह
जहां भी आप पढ़ने बैंठे तो ध्यान दें कि उस जगह आराम से 2 से 3 घंटे बैठ सकें। अपनी जरूरत का सारा सामान अपने पास रखकर बैठें। बार - बार उठकर जाने से आपका ध्यान भटक सकता है।
तरीका
रिवीजन करने का सही तरीका है जिस भी चैप्टर में आपको सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है उसे पहले करें। पढ़ाई को शुरू करने जब आप बैठते हैं उसी समय आपके पास सबसे ज्यादा एनर्जी होती है। जिसमें आपका एक्टिव काम और दिमाग में बैठाने जैसी चीजों को अच्छे से कर सकते हैं।
सैपल पेपर की प्रैक्टिस
पढ़ाई की और समय के साथ एग्जाम देने की प्रैक्टिस को आप सैपल पेपर के जरिए ही समझ सकते हैं। पिछले साल के पेपर से प्रैक्टिस करने से आपको अपनी मेहनत का पता चल जाता है।
Eiffel Tower To Burj Khalifa, Top Man-Made Structures Across The World You Must Visit!