दुनिया के 7 बेस्ट सफारी डेस्टिनेशन


By Priyanka Pal28, Feb 2025 04:49 PMjagranjosh.com

दुनिया के 7 बेस्ट सफारी डेस्टिनेशन

नेचर और जानवरों से प्यार करने वाले लोगों के लिए ये सफारी डेस्टिनेशन मजेदार हो सकती हैं। अगर आप सच में सफारी करने के शौकिन हैं तो ये बेस्ट सफारी डेस्टिनेशन पर आपको लाइफ में एक बार तो घूमने जरूर जाना चाहिए।

मसाई मारा राष्ट्रीय उद्यान

केन्या में मौजूद मसाई मारा राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव दृश्यों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप प्रकृति का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं तो ये सफारी डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

सेरेन्गेटी राष्ट्रीय उद्यान

तंजानिया अफ्रीका के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित सफारी डेस्टिनेशन में से एक है। जिसमें आपको हाथी, जिराफ से लेकर सभी जानवर देखने को मिल जाएंगे।

क्रूगर नेशनल पार्क

साउथ अफ्रीका के सबसे बड़े रिजर्व में से एक है क्रूगर नेशनल पार्क। यहां आप बिग फाइव और 500 से अधिक पक्षी प्रजातियों को देखने का मौका देते हैं।

ओकावैंगो डेल्टा

बोत्सवाना में ओकावैंगो डेल्टा मौजूद है। जो अपने अनोखे मौसमी बाढ़ के लिए जाने जाते हैं। यह प्राचीन जंगल वन्यजीवों की भरमार का घर है, जो इसे सफारी के शौकीनों के लिए एक जरूरी जगह बनाता है।

दक्षिण लुआंग्वा राष्ट्रीय उद्यान

जाम्बिया में दक्षिण लुआंग्वा राष्ट्रीय उद्यान मौजूद है। यहां आप पैदल सफारी करके जानवरों की हलचल महसूस कर सकते हो।

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

भारत में आप बाघों को देखने का सौभाग्य रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में प्राप्त कर सकते हैं। यह पार्क विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के घरों के लिए जाना जाता है।

पैंटानल

ब्राजील में मौजूद पैंटानल दुनिया का सबसे बड़ा और विविध जानवरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको असंख्य पक्षी प्रजातियों को देखने का मौका मिलता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which State Is The Highest Producer Of Banana?