By Mahima Sharan19, May 2024 09:17 AMjagranjosh.com
पढ़ाई का बेस्ट समय
पढ़ाई विद्यार्थी के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को निरंतर अध्ययन करना आवश्यक है।
सही समय चुनना है जरूरी
नियमित रूप से पढ़ाई करने का अपने लिए एक बेस्ट समय चुनना बेहद ही जरूरी है। कुछ छात्रों के लिए सुबह का समय पढ़ाई के लिए बेहतर होता है जबकि अन्य छात्र रात में अधिक ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
विज्ञान क्या कहता है?
रिसर्च अनुसार व्यक्ति का दिमाग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से रात 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। ऐसे में यह समय पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त है।
सुबह पढ़ाई करना
अधिकतर लोग विद्यार्थियों को सुबह के समय पढ़ाई करने की सलाह देते हैं। सुबह के समय दिमाग बहुत सक्रिय होता है। इसके अलावा सुबह के समय वातावरण शांत रहता है और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलता है।
दोपहर को पढ़ाई
दोपहर का समय पढ़ाई के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अधिकांश छात्र इस दौरान बहुत आलस्य महसूस करते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि लोग दोपहर 1-2 बजे के आसपास खाना खाते हैं, जिससे उन्हें नींद आने लगती है।
रात को पढ़ाई
रात का समय पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दौरान माहौल शांत रहता है और लोग सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। यह आपको विकर्षणों से दूर रहकर अध्ययन करने की अनुमति देता है।
आपके लिए क्या सही है?
पढ़ाई के लिए सही समय का चुनाव 2 बातों पर निर्भर करता है। सबसे पहले, आपके दिन का पैटर्न क्या है? इसका मतलब है कि आपको स्कूल/कॉलेज/नौकरी के साथ-साथ कब और कितना समय पढ़ना है।
दूसरा कारण
दूसरा कारक है छात्र की बॉडी क्लॉक, इसका मतलब है कि दिन के किस समय आप सबसे अधिक सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करते हैं।
इन दोनों कारकों को समझकर छात्र पढ़ाई के लिए सही समय ढूंढ सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ