सुबह इस समय उठना बच्चों के लिए होता है अच्छा, तेज होगा दिमाग
By Mahima Sharan11, Dec 2023 01:30 PMjagranjosh.com
अध्ययन कार्यक्रम
छात्र, खास कर जो किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो कठोर अध्ययन कार्यक्रम के लिए जाने जाते हैं। ऐसे बच्चों का ज्यादा समय पढ़ाई में जाता है। कोई पूरे दिन पढ़ता है कोई रात में तो कोई सुबह।
जागने का सही समय
वैसे तो बच्चे अपने सहुलियत के हिसाब से पढ़ना पसंद करते हैं, जिससे उनके सोने और जागने का समय अलग होता है। लेकिन प्रतियोगी बच्चों को यह जानना बेहद ही जरूरी है कि सुबह सही समय पर उठना हमारे मस्तिष्क के लिए बेहद ही फायदेमंद है।
सुबह का अच्छा समय
ऐसा माना जाता है कि सुबह 4.30 बजे उठने वाले बच्चों का दिमाग अन्य बच्चों के मुकाबले में ज्यादा तेज होता है। अध्ययन का आदर्श समय सुबह का ही होता है।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
दरअसल सुबह जल्दी उठने के कई सारे फायदे हैं। यह समय बेहद ही शांतिपूर्ण होता है जिसकी वजह से आप बिना किसी परेशानी के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं, इस समय मन कम भटकता है इसलिए आप पूरे कॉन्संट्रेशन के साथ पढ़ाई कर पाते हैं।
सूर्य के साथ अध्ययन करें
परंपरागत रूप से, सुबह का समय वह समय माना जाता है जब हमारा दिमाग तरोताजा और सतर्क होता है। सुबह के समय हमारा दिमाग तरोताजा रहता है और हमारी अल्पकालिक स्मृति मजबूत होती है।
अधिक सतर्क
ऐसी भी मान्यता है कि अंधेरे की तुलना में सूरज की रोशनी दिमाग को अधिक सतर्क रहने में मदद करती है। लेकिन हर कोई एक ही पैटर्न का पालन नहीं करता है। कुछ लोग रात में अधिक उत्पादक होते हैं।
क्रोनोटाइप
बहुत सारे अध्ययनों से पता चलता है कि मस्तिष्क सुबह में सूचनाओं को बेहतर ढंग से संसाधित करता है, लेकिन यह क्रोनोटाइप (एक निश्चित समय पर सोने के लिए शरीर की प्राकृतिक प्रवृत्ति) की अवधारणा के कारण भिन्न होता है,।